फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four patients home quarantine in district hospital lockdown after Coronavirus alert in Gorakhpur

लॉक डाउन का जिला अस्पताल में दिखा असर, ढाई हजार की तुलना में आए मात्र 300 मरीज

Tue, 24 Mar 2020 07:03 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Mar 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
Four patients home quarantine in district hospital lockdown after Coronavirus alert in Gorakhpur
गोरखपुर जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
लॉक डाउन का असर जिला अस्पताल में सोमवार को पूरा दिखा। जहां दो से ढाई हजार मरीज ओपीडी में दिखाने आते थे, वहीं महज 300 मरीज पहुंचे। इसमें 250 मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे। इनमें चार मरीजों को डॉक्टरों ने होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए हैं। इनके हाथों पर होम क्वारंटाइन के मुहर लगाए गए हैं। साथ ही पूरा डिटेल रजिस्टर में दर्ज किया गया है। चारो मरीजों की विदेश से ट्रैवल  हिस्ट्री है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भीड़-भाड़ न हो इसलिए जरूरी ओपीडी ही चलाएं जा रहे है। इसके लिए नगर निगम के संक्रामक अस्पताल और न्यू ओपीडी में सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सोमवार को इलाज के लिए करीब 250 लोग सर्दी जुकाम और बुखार के पहुंचे थे। इन मरीजों की जांच करते हुए इन्हें एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए। इस बीच चार मरीज ऐसे मिले, जिनको ज्यादा खासी, जुकाम और बुखार था।
विज्ञापन


इन मरीजों को तत्काल जांच करते हुए डॉक्टरों ने 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ एके सिंह ने बताया कि चार मरीजों की जानकारी महामारी रोग विशेषज्ञ को देते हुए जांच कराई गई है। चारों के नाम और पते रजिस्टर में दर्ज कर लिए गए है। चारो को होम क्वारंटाइन करने को कहा गया है। साथ ही चारों के हाथों पर होम क्वारंटाइन के मुहर भी लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed