{"_id":"5e789c368ebc3e76840fb99c","slug":"four-patients-home-quarantine-in-district-hospital-lockdown-after-coronavirus-alert-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन का जिला अस्पताल में दिखा असर, ढाई हजार की तुलना में आए मात्र 300 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन का जिला अस्पताल में दिखा असर, ढाई हजार की तुलना में आए मात्र 300 मरीज
Tue, 24 Mar 2020 07:03 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Mar 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
लॉक डाउन का असर जिला अस्पताल में सोमवार को पूरा दिखा। जहां दो से ढाई हजार मरीज ओपीडी में दिखाने आते थे, वहीं महज 300 मरीज पहुंचे। इसमें 250 मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे। इनमें चार मरीजों को डॉक्टरों ने होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए हैं। इनके हाथों पर होम क्वारंटाइन के मुहर लगाए गए हैं। साथ ही पूरा डिटेल रजिस्टर में दर्ज किया गया है। चारो मरीजों की विदेश से ट्रैवल हिस्ट्री है।
जिला अस्पताल में भीड़-भाड़ न हो इसलिए जरूरी ओपीडी ही चलाएं जा रहे है। इसके लिए नगर निगम के संक्रामक अस्पताल और न्यू ओपीडी में सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सोमवार को इलाज के लिए करीब 250 लोग सर्दी जुकाम और बुखार के पहुंचे थे। इन मरीजों की जांच करते हुए इन्हें एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए। इस बीच चार मरीज ऐसे मिले, जिनको ज्यादा खासी, जुकाम और बुखार था।
इन मरीजों को तत्काल जांच करते हुए डॉक्टरों ने 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ एके सिंह ने बताया कि चार मरीजों की जानकारी महामारी रोग विशेषज्ञ को देते हुए जांच कराई गई है। चारों के नाम और पते रजिस्टर में दर्ज कर लिए गए है। चारो को होम क्वारंटाइन करने को कहा गया है। साथ ही चारों के हाथों पर होम क्वारंटाइन के मुहर भी लगाए गए है।