फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four patients died due to oxygen shortage in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: एमसीएच विंग में ऑक्सीजन की किल्लत से चार मरीजों की मौत, हंगामा

Tue, 04 May 2021 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 May 2021 01:46 PM IST
सार

 इलाज में परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में हुआ हंगामा

विज्ञापन
Four patients died due to oxygen shortage in Siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड के सामने मंगलवार सुबह उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब चार मरीजों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि ऑक्सीजन ना होने की वजह से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन


चिकित्सकों पर भी लापरवाही करने का आरोप लगाया है। सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एमसीएच विंग में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाता है। जिले में कई क्षेत्र के मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


लोटन क्षेत्र के मरीज के परिजन का आरोप है कि उसने घर की एक वृद्ध को भर्ती किया था, रात में ऑक्सीजन की कमी थी। आग्रह करता रहा मगर उसका इलाज नहीं हुआ और ऑक्सीजन की कमी से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। सभी ने ऑक्सीजन की कमी से मौत की बात करते हुए महकमे पर आरोप लगाया है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी मौके पर पहुंच गए। वह बिना कुछ बोले वार्ड में चले गए।


मामले को तूल पकड़ता हुआ देख मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सीओ सदर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले को शांत कराया। इस मामले में सीएमओ से बात की कोशिश की गई, लेकिन उसे बात नहीं हो पाई ,बात होते ही उनका पक्ष लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed