फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four new helpline number released for patient consultation in BRD medical college gorakhpur

लॉकडाउन में बीमार होने पर डॉक्टरों की सलाह के लिए चार नए हेल्पलाइन नंबर जारी, ऐसे करें पंजीकरण

Thu, 30 Apr 2020 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Apr 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Four new helpline number released for patient consultation in BRD medical college gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में टेलीमेडिसिन की नई व्यवस्था शुरू की गई है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए चार नए फोन नंबर जारी किए गए हैं। इस पर पंजीकरण कराके चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श लिया जा सकता है।
विज्ञापन


बीमारी से संबंधित कागजात मंगाने के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। सुबह आठ से शाम चार बजे तक डॉक्टर खुद मरीजों को फोन कर उनकी समस्या जानेंगे और निदान करेंगे। व्हाट्सएप नंबर पर दवा के पर्चे भी भेजे जाएंगे, जिससे की उन्हें मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़े।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की पहल से एक सप्ताह पहले मेडिकल कॉलेज ने टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत की थी। इसके लिए एक नंबर  0551-2987777 जारी किया गया था। यह नंबर हमेशा व्यस्त रहता था। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नई व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 विभागों में परामर्श के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। कुछ जरूरी बीमारियों के लिए संबंधित विभागों की ओपीडी प्रतिदिन चालू रहेगी। एक नंबर जो पहले जारी किया गया था, वह पहले की तरह चलता रहेगा।

ये है रजिस्ट्रेशन नंबर

दिन                                                            विभाग
प्रतिदिन -                                      मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग व बाल रोग
सोमवार, बुधवार, शुक्रवार -                  अस्थिरोग, नेत्र रोग, टीबी एवं चेस्ट, चर्म रोग
मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार -           मानसिक रोग, दंत रोग, नाक-कान-गला रोग
 
रजिस्ट्रेशन नंबर-  9451086522, 9451091944, 9451080844, 9451081488
 
व्हाट्सएप नंबर
9451071865
 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि किसी मरीज को आकस्मिक सेवा की जरूरत पड़ती है तो उसके इलाज की भी व्यवस्था कराई जाएगी। अन्य मरीजों को व्हाट्सएप से दवा की पर्चा भेज दी जाएगी ताकि वह मेडिकल स्टोर से दवा खरीद सके। कॉलेज में इमरजेंसी सेवा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed