{"_id":"5eda460c8ebc3e908d6052e6","slug":"four-new-corona-positive-got-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में दिल्ली-मुंबई से आए 4 कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 77","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में दिल्ली-मुंबई से आए 4 कामगार मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 77
Fri, 05 Jun 2020 06:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
दिल्ली-मुंबई से आए चार कामगारों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से महराजगंज जिले में कुल केस की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। संक्रमितों को पुरैना में बने कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 2 जून भेजे गए कोरोना जांच की रिपोर्ट 5 मई की शाम को मिली है। जांच में 4 नमूने पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
पहला गणेशपुर, दूसरा गड़ौरा, तीसरा गोधवल एवं चौथा सोनबरसा का निवासी है। ये सभी दिल्ली एवं मुंबई से दो जून को आए हैं। इनको कोविड अस्पताल पुरैना में भेजा गया है। इस प्रकार जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।
विज्ञापन
- अब तक कुल पॉजिटिव--77
- ठीक हुए--30
- मृतक--01
- एक्टिव केस--46