फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four lane will be built from Rajghat to Mahesra bridge in Gorakhpur, it will be 14.4 km long.

बदल रहा है गोरखपुर: राजघाट से महेसरा पुल तक बनेगा फोरलेन.. नेपाल की राह होगी आसान

Thu, 05 Sep 2024 03:15 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 03:15 PM IST
सार

हार्बर्ट बंधा से डोमिनगढ़ तक 216.19 करोड़ की लागत से 4.2 किलोमीटर की सड़क फोरलेन बनाई जाएगी। इसके बाद डोमिनगढ़ रेलवे लाइन पर हार्बर्ट बंधा और माधोपुर बंधा को जोड़ने के लिए 650 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम करीब 110 करोड़ की लागत से कराएगा। इसके आगे माधोपुर बंधा होते हुए बसियाडीह के रास्ते महेसरा पुल तक 10.2 किलोमीटर लंबी सड़क भी फोरलेन बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Four lane will be built from Rajghat to Mahesra bridge in Gorakhpur, it will be 14.4 km long.
राजघाट हॉर्बर्ट बंधा से महेसरा पुल के पास तक सोनौली मार्ग तक बनने वाले रोड का गूगल मैप (रेड लाइन) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजघाट के हार्बर्ट बंधा से माधोपुर-बसियाडीह के रास्ते महेसरा पुल तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा। हार्बर्ट बंधा से महेसरा पुल तक 14.4 किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण से नेपाल व सोनौली की राह आसान हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण को लेकर सर्वे का कार्य पूरा करने के बाद आगे की प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन


हार्बर्ट बंधा से डोमिनगढ़ तक 216.19 करोड़ की लागत से 4.2 किलोमीटर की सड़क फोरलेन बनाई जाएगी। इसके बाद डोमिनगढ़ रेलवे लाइन पर हार्बर्ट बंधा और माधोपुर बंधा को जोड़ने के लिए 650 मीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम करीब 110 करोड़ की लागत से कराएगा। इसके आगे माधोपुर बंधा होते हुए बसियाडीह के रास्ते महेसरा पुल तक 10.2 किलोमीटर लंबी सड़क भी फोरलेन बनाई जाएगी।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 को इस फोरलेन के निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। पीडब्ल्यूडी ने सर्वे पूरा कर लिया है। अब निर्माण के लिए सीमांकन किया जा रहा है। 9-9 मीटर चौड़ीकरण के बाद सड़क के दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर का नाला व एक मीटर का डक्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही डेढ़ मीटर का डिवाइडर और दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण भी कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरविंद सिंह ने बताया कि राजघाट पर हार्बर्ट बंधा से डोमिनगढ़ तक 4.2 किमी व माधोपुर बंधा से बसियाडीह होते हुए महेसरा पुल तक 10.2 किमी सड़क को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इन दोनों बंधों को जोड़ने के लिए डोमिनगढ़ रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज का भी निर्माण होना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed