{"_id":"616e561f59d50970b0041a93","slug":"four-hours-of-power-failure-in-20-thousand-houses-of-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शहर के 20 हजार घरों में चार घंटे गुल रही बिजली, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शहर के 20 हजार घरों में चार घंटे गुल रही बिजली, जानिए क्या है वजह
Tue, 19 Oct 2021 10:52 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:52 AM IST
सार
बरहुआं पावर ट्रांसमिशन पावर हाउस से रुस्तमपुर, रानीबाग और कुछ अन्य बिजली घरों की बिजली आती है। लगभग आठ किलोमीटर लंबी लाइन राप्ती नदी के किनारे से होकर शहर के अंदर प्रवेश करती है। नदी के किनारे टावर और बिजली के खंभे से होकर एचटी लाइन बिजली घर तक आती है।
विज्ञापन
बिजली।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर में रुस्तमपुर और रानीबाग बिजली घर से जुड़े इलाकों के करीब 20 हजार घरों में चार घंटे तक बिजली गुल रही। राप्ती नदी के किनारे बिजली के पोल पर कंडक्टर कट गया था। इस कारण तार टूटकर गिर गया। उपखंड अधिकारी रुस्तमपुर वीके मल्ल के साथ लाइनमैनों की टीम मौके पर पहुंची और तार को ठीक किया तो बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
बरहुआं पावर ट्रांसमिशन पावर हाउस से रुस्तमपुर, रानीबाग और कुछ अन्य बिजली घरों की बिजली आती है। लगभग आठ किलोमीटर लंबी लाइन राप्ती नदी के किनारे से होकर शहर के अंदर प्रवेश करती है। नदी के किनारे टावर और बिजली के खंभे से होकर एचटी लाइन बिजली घर तक आती है।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे के करीब राप्ती नदी के किनारे लगे एक बिजली के पोल का कंडक्टर टूट गया। इसी के माध्यम से तार एक पोल से होकर दूसरे पोल तक जाता है। कंडक्टर टूटने से तार टूटकर नीचे गिर गया। फाल्ट की सूचना मिलने पर लगभग आधा घंटा उसे खोजने में लग गया।
विज्ञापन
एसडीओ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हाइटेंशन लाइन की आपूर्ति को बंद करवाया। इसके बाद काम शुरू किया गया। शाम सात बजे फाल्ट सही कर वापस तार को बांध कर आपूर्ति शुरू कर दी गई।