फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four fraudster arrested and police disclose three case

जालसाजों का पर्दाफाश: चाची कहकर ऑटो में बैठाते थे फिर गड्डी गिराकर उतरवा लेते थे गहने, चार गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2023 05:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Sep 2023 05:53 PM IST
सार

21 अगस्त को खजनी की कविता से जालसाजी करते समय से बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन भी चुरा लिया था। कविता तत्काल थाने पहुंची और इसकी शिकायत की। कैंट पुलिस ने तत्काल मोबाइल लोकेशन को ट्रेस की और फिर उस लोकेशन के सीसी टीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
four fraudster arrested and police disclose three case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चाची कहकर ऑटो में बैठाकर जालसाजी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए शनिवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह ऑटो से वारदात को अंजाम देते थे। ऑटो से जाते समय अधेड़ महिलाओं को चाची कहकर बैठा लेते थे, फिर कागज की गड्डी में ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर गिराते थे। बताते थे कि यह तीस हजार रुपये हैं, आप का जेवर कितने का है।

विज्ञापन


अगला यह कहता कि यह दस हजार या तीस हजार से कम का है, उसे तीस हजार रुपये देने का ऑफर दे देते थे। रुपयों के लालच में आए लोग अपना जेवर दे देते थे। बाद में रुपयों की सच्चाई सामने आने के बाद केस दर्ज कराए थे। गोरखपुर में गिरोह ने दो घटनाएं की थी।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से पुलिस ने एक ऑटो, सोने के गहने व एक हजार रुपये नकद बरामद कर लिए है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: 30 वर्ष बाद पुण्यदायी जयंती योग में मनेगी जन्माष्टमी, पाप से मुक्ति, पुण्य में होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई व सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने पुलिस लाइंस में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि यह लोग ऑटो से वारदात करने के लिए निकलते थे। वाराणसी, मऊ, रक्सौल तक जाकर इस तरह की जालसाजी कर चुके हैं।

ताजा मामला 31 अगस्त को सामने आया था। कैंट इलाके के खजनी के सराय तिवारी निवासी कविता देवी रक्षाबंधन में निकली थी। जालसाजों ने इसी तरह से उनका जेवर उतरवा लिया था। इसके पहले एम्स इलाके में लक्ष्मी देवी के साथी भी ऑटो में लूट की वारदात को इन लोगों ने ही किया था।

इसे भी पढ़ें: स्पोर्ट्स साइंस पढ़ने के लिए खोजे नहीं मिल रहे छात्र, 60 के सापेक्ष सात ने ही लिया प्रवेश

घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस टीमें लगी थी। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा की टीम को मुखबिर के जरिए आरोपियों की सूचना मिली थी। पुलिस सीसी टीवी फुटेज और मोबाइल फोन की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का पर्दाफाश किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने मंगलसूत्र के चार लाकेट, एक सोने की चेन, दो झाला, एक जोड़ी बाली, दो ऑटो, एक बाइक व एक हजार रुपया बरामद कर लिया है।

 

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने राजघाट के लालडिग्गी निवासी करन, चिलुआताल के करीमनगर निवासी रोहित उर्फ चकवा, उसके भाई शनि उर्फ पकवा, देवरिया जनपद के रुद्रपुर के वार्ड नंबर छह निवासी महावीर कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है। करन पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। रोहित पर 9, उसके शनि पर आठ, जबकि महावीर पर दो मुकदमे दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें: महंत की हत्या या फिर स्वाभाविक मौत: वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक मठ की जमीन पर रार, जल्द सच आएगा सामने

मोबाइल व सीसी टीवी कैमरे की मदद से दबोचे गए
पुलिस आरोपियों को मोबाइल फोन व सीसी टीवी कैमरे की मदद से दबोच सकी है। दरअसल, 21 अगस्त को खजनी की कविता से जालसाजी करते समय से बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन भी चुरा लिया था। कविता तत्काल थाने पहुंची और इसकी शिकायत की। कैंट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मोबाइल लोकेशन को ट्रेस की और फिर उस लोकेशन के सीसी टीवी कैमरों को पुलिस खंगाला, जिसकी मदद से ऑटो का नंबर पुलिस को मिल गया। फिर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed