फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four electric vehicle charging stations in the city by the end of the month

जीडीए: गोरखपुर शहर में चार जगहों पर शुरू होगा चार्जिंग स्टेशन, यहां मिलेंगी चार्जिंग की सुविधाएं

Wed, 21 Feb 2024 04:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 21 Feb 2024 04:26 PM IST
सार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण शहर में  चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलेगा। फरवरी अंत में इसके शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Four electric vehicle charging stations in the city by the end of the month
गोरखपुर विकास प्राधिकरण। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 गोरखपुर शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के चार्जिंग के लिए नौ स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण एवं अदाणी समूह की कंपनी मेसर्स अदाणी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) ने महानगर में चार स्थानों पर फाउंडेशन निर्माण के साथ बिजली विभाग में 60-60 किलोवॉट के चार ट्रांसफार्मर एवं विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन भी कर दिया है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग मशीनें भी प्राधिकरण कार्यालय में पहुंच चुकी हैं। फरवरी के अंत तक यह चार चार्जिंग स्टेशन शुरू होने जाने की उम्मीद है। इस पूरी परियोजना पर एटीईएल दो करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
विज्ञापन


मेसर्स अदाणी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) के निदेशक विवेक आनंद ने प्राधिकरण को नौ स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया था। जिसके अनुपालन में प्राधिकरण 10 साल (2033 तक) के लिए महानगर में नौ स्थानों ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए एटीईएल को सौंप चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया प्राधिकरण एवं एटीईएल के साथ अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। एटीईएल ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना, संचालन और उसके रखरखाव करेगी। बिजली का कनेक्शन भी वही लेंगे। एटीईएल की तरफ से फिलहाल गोरखपुर विकास प्राधिकरण, पैड़लेगंज सुलभ शौचालय, मल्टी लेवल पार्किंग गोलघर और गोरखपुर हाट पार्किंग सिटी माल के सामने फाउंडेशन का काम चल रहा है।

एटीईएल के अमित मिश्रा ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुके हैं। इस्टीमेट मिलते ही कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर की धनराशि जमा करा देंगे। दो स्थानों मल्टीपरपज काॅम्पलेक्स सेल्स टैक्स ऑफिस तारामंडल और लोहिया इंक्लेव आवासीय योजना में क्रमश: सेल्स टैक्स कार्यालय एवं आरडब्ल्यूए की ओर से दिक्कत आ रही है जिसका समाधान निकालने में प्राधिकरण जुटा हुआ है।

यहां स्थापित किए जाएंगे ईवी स्टेशन

जीडीए कार्यालय परिसर पार्किंग, लोहिया इंक्लेव आवासीय योजना, मल्टीपरपज काॅम्पलेक्स सेल्स टैक्स ऑफिस तारामंडल, पैडलेगंज चौराहा सुलभ शौचालय के निकट,  वसुंधरा आवासीय योजना
पत्रकारपुरम राप्ती नगर विस्तार. गोलघर मल्टी लेवल पार्किंग एरिया, गोरखपुर हाट पार्किंग सिटी मॉल सर्किट हाउस पार्किंग तारामंडल।

जीडीए उपाध्यक्षआनंद वर्द्धन ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण की बढ़ती चुनौतियों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल पर निर्भरता और आकर्षण दोनों बढ़ रहा है। ऐसे वाहनों को लोकप्रिय बनाने के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना को बढ़ावा देना होगा। उम्मीद है कि इसी माह कम से कम चार ईवी स्टेशन सेवाएं देने लगेंगे। शेष मार्च तक लगा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed