{"_id":"5f675ac86350191a757e4dfb","slug":"four-died-and-20-new-corona-positive-got-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में कोरोना से चार की मौत, 20 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में कोरोना से चार की मौत, 20 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Sun, 20 Sep 2020 07:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में जागरूकता के बाद भी जिले में कोरोना से बचाव का तरीका लोग नहीं अपना रहे हैं। रविवार को बीस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की संख्या 5420 हो गई है। कोरोना से अभी तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। 709 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बैतालपुर पीएचसी के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विकास भवन के डीसी मनरेगा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके संपर्क में रहने वाले कार्यालय के कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। सभी लोगों को कोरोना जांच के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विकास भवन के एक और कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साकेत नगर के एक, अड़िला के दो, सोनूघाट के एक, सिंचाई विभाग के एक, बारीपुर के एक, चोरडिहा के एक, रुद्रपुर के यूनियन बैंक के एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
पकड़ी खुर्द गांव के 76 वर्षीय बुजुर्ग, भटनी दादन के 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। इसके अलावा जिले के रहने वाले दो और संक्रमित बुजुर्गों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, सिटी अस्पताल गोरखपुर में चल रहा था, जिसकी मौत हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि चार संक्रमितों की मौत हुई है।