{"_id":"68973949ba67b0c23902c811","slug":"four-daughters-of-barhalganj-of-gorakhpur-tied-rakhi-to-president-draupadi-murmu-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोरखपुर को मिला गौरव, बड़हलगंज की 4 बेटियों ने बांधी महामहिम राष्ट्रपति को राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोरखपुर को मिला गौरव, बड़हलगंज की 4 बेटियों ने बांधी महामहिम राष्ट्रपति को राखी
Sat, 09 Aug 2025 05:34 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 09 Aug 2025 05:34 PM IST
सार
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदय ने छात्राओं से यह भी आग्रह किया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।
विज्ञापन
राष्ट्रपति को राखी बांधने के बाद साथ में ग्रुप फोटो खिंचाती गोरखपुर की चारों बेटियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज, बरहलगंज, गोरखपुर की छात्राओं ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति को राखी बाँधकर उन्हें सम्मान एवं स्नेह का प्रतीक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्राओं ने राष्ट्रपति से भेंट की और आत्मीयता व उल्लास के साथ राखी बाँधी। महामहिम ने बच्चियों के इस प्रेम और विश्वास को सराहा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदय ने छात्राओं से यह भी आग्रह किया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।
उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अनिवार्य हैं। ये न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कॉलेज की प्रबंधिका श्रीमती सरोज शाही जी ने छात्राओं को इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति से भेंट करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह अवसर छात्राओं के आत्मविश्वास को और सशक्त करेगा तथा उन्हें प्रेरित करेगा कि वे भविष्य में भी देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिकाए एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।