{"_id":"614ce3978ebc3e0986626289","slug":"four-corona-positives-were-found-including-mother-and-child-gorakhpur-city-news-gkp410355763","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कोरोना अपडेट: मां-बच्चे सहित चार मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कोरोना अपडेट: मां-बच्चे सहित चार मिले कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग चिंतित
Fri, 24 Sep 2021 04:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 04:59 PM IST
सार
गोरखपुर जनपद में 15 सितंबर से एक सप्ताह तक कोरोना का एक भी केस नहीं मिला था। वहीं बच्चे के संक्रमित होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पेशानी पर चिंता की लकीरें खिंच गईं हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना केस: प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के मोहद्दीपुर में रहने वाली महिला और उसके तीन साल के बच्चे सहित चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गुरुवार को जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन चारों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। बच्चे के संक्रमित होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पेशानी पर चिंता की लकीरें खिंच गईं हैं। दरअसल, कोरोना की आशंकित तीसरी लहर में बच्चों को संक्रमण की दृष्टि से संवेदनशील माना गया है।
गोरखपुर जनपद में 15 सितंबर से एक सप्ताह तक कोरोना का एक भी केस नहीं मिला था। इसी बीच मोहद्दीपुर में रहने वाली 30 वर्षीय महिला अपने बुखार पीड़ित तीन वर्षीय बेटे को दिखाने बीते शुक्रवार को एम्स की ओपीडी में आई थी। बुखार की शिकायत पर उनकी एंटीजन जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला, बच्चे और उनके साथ युवक और महिला की भी जांच कराई गई।
इन सभी की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। गुरुवार को आई रिपोर्ट में सभी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। एम्स प्रशासन ने सीएमओ कार्यालय को चार कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की रिपोर्ट भेजी है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59,414 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58,552 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत हो चुकी है। सात सक्रिय मरीज हैं।