{"_id":"63b51258628edd1d6a1fd5eb","slug":"four-accused-of-knife-attack-on-youth-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक पर चाकू से हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक पर चाकू से हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Wed, 04 Jan 2023 11:17 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:17 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि इंद्रानगर निवासी 22 वर्षीय प्रिंस पासवान से एक सप्ताह पहले रुस्तमपुर के रहने वाले युवकों से विवाद हुआ था। सोमवार शाम सात बजे प्रिंस पासवान बाइक लेकर तारामंडल में सरमाउंट स्कूल के पास चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान कार से पहुंचे पांच युवकों ने घेर लिया। पिटाई करने के साथ ही उन्होंने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के तारामंडल के पास सोमवार रात में प्रिंस पासवान पर चाकू से हमला करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल इलाके के महेवा निवासी धनंजय पांडेय, बांसगांव के मरवटिया पट्टी निवासी सम्राट सिंह, यहीं के प्रिंस सिंह व नहर रोड निवासी आदित्य ओझा के रूप में हुई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि इंद्रानगर निवासी 22 वर्षीय प्रिंस पासवान से एक सप्ताह पहले रुस्तमपुर के रहने वाले युवकों से विवाद हुआ था। आरोप है कि मारपीट में गाड़ी का शीशा टूट गया था। सोमवार शाम सात बजे प्रिंस पासवान बाइक लेकर तारामंडल में सरमाउंट स्कूल के पास चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान कार से पहुंचे पांच युवकों ने घेर लिया। पिटाई करने के साथ ही उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने प्रिंस को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन