{"_id":"63e882220d6ba169a205ac23","slug":"former-union-minister-shiv-pratap-shukla-became-the-governor-of-himachal-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shiv Pratap Shukla: हिमाचल के राज्यपाल बने शिव प्रताप शुक्ल, चार बार विधायक और तीन बार रह चुके केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shiv Pratap Shukla: हिमाचल के राज्यपाल बने शिव प्रताप शुक्ल, चार बार विधायक और तीन बार रह चुके केंद्रीय मंत्री
Sun, 12 Feb 2023 11:38 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:38 AM IST
सार
शिव प्रताप शुक्ला 1989 में पहली बार गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बने। 1991 में वे स्वतंत्र प्रभार मंत्री शिक्षा बने थे। साथ ही उन्हें समाज कल्याण, उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ खेल मंत्रालय का भी दायित्व मिला था।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ल को बधाई देने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर के खजनी के रुद्रपुर के रहने वाले हैं शहर विधानसभा से चार बार विधायक और तीन बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
शिवप्रताप शुक्ल राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। शिव प्रताप शुक्ल ने अपनी सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरा कर शुरू किया उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर में बहुत सारे उतार-चढ़ाव भी देखें।
विज्ञापन
एबीवीपी से भारतीय जनता पार्टी
शुक्ला ने 1989 में आम चुनावों में प्रचार किया और कांग्रेस के श्री सुनील शास्त्री को हराकर उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। वे 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार चार बार विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए।
विज्ञापन
भाजपा सरकार में राज्य मंत्री
शुक्ला को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकारों में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था। उन्हें 1996-1998 में भारतीय जनता पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के तहत मायावती और कल्याण सिंह की अल्पकालिक गठबंधन सरकार और बाद में ग्रामीण विकास मंत्री के लिए कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया था।
साल 1989 में पहली बार बने विधायक
शिव प्रताप शुक्ला 1989 में पहली बार गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बने। 1991 में वे स्वतंत्र प्रभार मंत्री शिक्षा बने थे। साथ ही उन्हें समाज कल्याण, उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ खेल मंत्रालय का भी दायित्व मिला था। साल 1996 में वह प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री बने।