Gorakhpur News: सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दुर्गेश, उसकी पत्नी-बेटे की 290 करोड़ की संपत्ति जब्त
टीम ने डीएम के आदेश के बाद शुक्रवार को ढोल नगाड़ा बजाकर जब्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार सदर विकास सिंह, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक खोराबार कल्याण सिंह सागर फोर्स के साथ मौजूद थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दुर्गेश यादव, उसकी पत्नी सीमा यादव और बेटे अभिषेक यादव की 290 करोड़ की संपत्तियों को शुक्रवार को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा दुर्गेश यादव के पिता सपा नेता जवाहर यादव की संपत्ति को भी जब्त किया गया। जवाहर यादव और उसके परिवार की कुल 416 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। गोरखपुर जोन की अब तक की इस तरह की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार सदर की अगुवाई में पुलिस टीम खोराबार इलाके में कार्रवाई की है। शुक्रवार को दो अरब 89 करोड़, 65 लाख से अधिक की जमीन को जब्त किया गया है। टीम ने डीएम के आदेश के बाद शुक्रवार को ढोल नगाड़ा बजाकर जब्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार सदर विकास सिंह, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक खोराबार कल्याण सिंह सागर फोर्स के साथ मौजूद थे।
जवाहर के पक्ष में आ चुकी है सपा
जवाहर यादव पर की जा रही इस कार्रवाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी खुद सामने आ चुकी है। कुछ दिनों पहले सपा की आठ सदस्यों की टीम जवाहर यादव के घर भी गई थी और अपने स्तर से इस मामले की जांच कर इसकी रिपोर्ट सपा प्रमुख को सौंपी थी। पुलिस का दावा है कि गैंगेस्टर के खिलाफ चल रही जब्ती की कार्रवाई अभी जारी है। जवाहर यादव, बेटे व बहू के नाम संपत्तियों को भी चिह्नित कर डीएम के आदेश पर कार्रवाई की गई है। पुलिस का दावा है कि गैंगेस्टर के खिलाफ चल रही जब्ती की कार्रवाई अभी जारी है।
यह संपत्तियां की गईं जब्त
प्रशासन पुलिस की टीम ने शुक्रवार को सपा नेता जवाहर यादव के बेटे पूर्व ब्लॉक प्रमुख दुर्गेश यादव के नाम से तालकन्दला में स्थित जमीन, उनकी पत्नी सीमा यादव की तालकन्दला में जमीन, बेटे अभिषेक यादव की तालकन्दला में स्थित जमीन, जवाहर यादव की रामपुर में स्थित जमीन को जब्त किया गया है।
जो बीच में आया, उसे मार डाला
आरोपी पेशेवर भू माफिया है। दूसरों की जमीनों को कब्जा कर इसने करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। इसके लिए आरोपी ने बाकायदा प्रापर्टी का दफ्तर खोल रखा था। एसपी सिटी ने बताया कि भू माफिया प्रापर्टी पर कब्जा कर ऐसी ही संपत्ति बनाने के लिए हत्या भी कर चुका है। जिला प्रशासन ने गैंगेस्टर की संपत्ति कुर्क करते हुए वहां सरकारी नोटिस चस्पा कर दिया।
डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
इस मामले की विवेचना कर रही कैंट थाना पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की रिपोर्ट डीएम कृष्णा करुणेश को भेजी थी। डीएम ने जवाहर यादव व उसके परिवार की 416 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैंगेस्टर की संपत्ति कुर्क कर ली।
डॉ. अभिषेक के बाद सबसे बड़ी कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट के तहत अब तक की कार्रवाई में डॉ. अभिषेक यादव के बाद यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले राज नर्सिंग कॉलेज के संचालक डॉ. अभिषेक यादव व उसके संबंधियों की 100 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। अब तक जवाहर यादव और उसके परिवार की 416 करोड़ की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति चिह्नित की गई हैं, जिसे जब्त किया जाना है।
इस मामले के बाद पड़ी थी पुलिस की नजर
जनवरी 2021 में दवा व्यापारी की हत्या की गई थी। इस मामले में जवाहर यादव सहित कई लोगों को नामजद किया गया था। बाद में छह जुलाई 2021 को खोराबार के तत्कालीन थाना प्रभारी राहुल सिंह ने जवाहर यादव, झंगहा के शिवपुर निवासी केशव सिंह, पंकज सिंह, गहिरा के रघुनाथ मौर्य, रामधनी मौर्य, रामदीहल, रेती चौक निवासी ओमप्रकाश जायसवाल, कुशीनगर के मठिया बुजुर्ग निवासी अभय दुबे, खोराबार के संजय कुमार शुक्ल, मनीष साहनी, गोलू उर्फ मुहम्मद असरफ, अभिषेक मिश्र, अजय मिश्र, प्रदीप शुक्ल, कृष्ण मोहन तिवारी, हनुमान मिश्र के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। भू माफिया जवाहर यादव ने बेटों व सहयोगियों संग मिलकर अपराध के बल पर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। इसी क्रम में इस गिरोह के लोगों ने एक हत्या भी की थी। अपराध से अर्जित 416 करोड़ की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।