फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former MLC Mafia Ramu released in jail at Deoria

देवरिया: पूर्व एमएलसी माफिया रामू हुए रिहा, डिप्टी जेलर पहुंचे लखनऊ

Sat, 03 Jul 2021 07:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Jul 2021 07:54 PM IST
सार

28 जून को रामू और उनके साथियों की जमानत के लिए अधिवक्ता ने प्रार्थनापत्र दिया। जिसे जिला जज रविनाथ ने मंजूर कर लिया। पर रामू द्विवेदी जेल में न होने के कारण उनकी रिहाई तुरंत संभव नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Former MLC Mafia Ramu released in jail at Deoria
बसपा के पूर्व एमएलसी संजीव उर्फ रामू द्विवेदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के टॉप 33 माफिया की सूची में शामिल पूर्व एमएलसी संजीव उर्फ रामू द्विवेदी को जमानत मिल जाने के बाद जेल प्रशासन ने उनको लखनऊ अस्पताल से ही शुक्रवार को रिहा कर दिया। इसके चलते उनको लखनऊ से जेल आने की जरूरत नहीं पड़ी। सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मी वापस पुलिस लाइन बुला लिए गए।

विज्ञापन


भुजौली कालोनी निवासी पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी सहित उनके तीन सहयोगियों को पुलिस ने 12 जून को  गिरफ्तार किया था। इसके तीन बाद रामू की तबीयत खराब हो गई और जिला अस्पताल  में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


28 जून को रामू और उनके साथियों की जमानत के लिए अधिवक्ता ने प्रार्थनापत्र दिया। जिसे जिला जज रविनाथ ने मंजूर कर लिया। पर रामू द्विवेदी जेल में न होने के कारण उनकी रिहाई तुरंत संभव नहीं हो सकी। नियमों के पालन में अनदेखी न हो, इसके लिए डिप्टी जेलर, एक बंदीरक्षक रिहाई और मुचलके का कागजात को लेकर लखनऊ पहुंचे। जहां पर उन्होंने कोर्ट के आदेश के बारे में बताया और रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनकी पुलिस कस्टी को हटा लिया गया है। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने शनिवार को पुलिस लाइन में आमद भी कर ली है। जेलर जेपी त्रिपाठी ने बताया कि रिहाई आदेश लेकर जेल के जिम्मेदार अधिकारी को भेजा गया था। उनकी रिहाई हो गई है। प्रतिसार निरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडेय ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को बुला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed