फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former MLA Doodhram son died in Basti

पूर्व विधायक के बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Sun, 07 Feb 2021 06:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Feb 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Doodhram son died in Basti
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के महादेवा (नगर पूरब) के पूर्व विधायक दूधराम व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लता देवी के बेटे अरुण (24) की शनिवार/रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि देर रात पेट में दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि, दूधराम महादेवा सीट से 2007 से 2012 तक विधायक रहे। उनकी धर्मपत्नी लता देवी 2005 में साउघाट से ब्लॉक प्रमुख रहने के बाद 2010 से 2015 तक बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। अरुण की शादी भी तय हो गई थी।
विज्ञापन


शनिवार देर रात अचानक पेट में दर्द होने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पूकार सुनकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक के बेटे की मौत की सूचना से हर कोई स्तब्ध रह गया। सपा समेत विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी सूचना मिलते ही उनके पुरानी बस्ती पॉलीटेक्निक स्थित आवास पर सांत्वना देने पहुंचने लगे।


जवान बेटे की मौत से बदहवास माता-पिता का बिलखना देख वहां मौजूद हर कोई रो पड़ा। अरुण की मौत की सूचना मिलते ही रविवार सुबह से ही इलाके के लोगों का तांता लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed