फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former minister Rambhual Nishad rifle recovered by police from gun shop in gorakhpur

यहां मिली पूर्व मंत्री रामभुआल की रायफल, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 24 Jun 2020 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Jun 2020 01:29 PM IST
सार

  • 15 जून को एक गन हाउस में मरम्मत के लिए जमा कराई गई थी बंदूक
  • 14 जून को असलहा बरामद करने को पुलिस ने चस्पा की थी नोटिस
  • बयान के लिए भी पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को तलाश कर रही है पुलिस

विज्ञापन
Former minister Rambhual Nishad rifle recovered by police from gun shop in gorakhpur
रामभुआल निषाद। (file) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अवैध शस्त्र लाइसेंस पर ली गई पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद की रायफल को पुलिस ने शस्त्र की एक दुकान से बरामद कर लिया है। रायफल को पूर्व मंत्री ने मरम्मत के नाम पर जमा करा दिया था। पुलिस शस्त्र लाइसेंस और असलहे दोनों को अवैध बता रही है। इस मामले में पूर्व मंत्री से पूछताछ भी होनी है लेकिन नोटिस दर-नोटिस के बाद भी वह पुलिस के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद ने बेचू यादव के लाइसेंस नंबर का प्रयोग कर फर्जी लाइसेंस बनवाया और उस पर राइफल भी ले ली। इस मामले में जांच के बाद डीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पूर्व मंत्री की तलाश में पुलिस जुटी थी कि रामभुआल इस बीच हाईकोर्ट से अरेस्ट पर स्टे ले आए।

विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने अवैध असलहा बरामद करने के लिए उनके यहां नोटिस चस्पा शुरू कर दिया था। बड़हलगंज कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि चार बार नोटिस चस्पा किया जा चुका है। 14 जून को पूर्व मंत्री के घर चौथा नोटिस चस्पा किया गया था।

इस बीच असलहे की तलाश की जा रही थी पता चला कि वह गोरखपुर में शस्त्र की एक दुकान में 15 जून को मरम्मत के नाम पर जमा कराया गया है। राइफल को 21 जून को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पूर्व मंत्री को बयान के लिए बुलाया जा रहा है। अभी वह सामने नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed