फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former advocate started work on the ground under police protection

पीड़ित को मिला न्याय: खत्म हुआ माफिया विनोद का खौफ, पुलिस सुरक्षा में पूर्व अधिवक्ता ने शुरू कराया जमीन पर काम

Fri, 09 Jun 2023 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jun 2023 11:53 AM IST
सार

गुंडई के दम पर माफिया इस जमीन को विवादित बताकर निर्माण नहीं होने देता था। निर्माण कराने के एवज में वह रंगदारी मांगता था। इसी मामले में लंबे समय बाद माफिया विनोद उपाध्याय, उसके भाई और सहयोगियों पर पुलिस ने रंगदारी, धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर किया है।

विज्ञापन
Former advocate started work on the ground under police protection
माफिया के कब्जे से जमीन मुक्त होने के बाद बाउंड्रीवॉल का काम तेजी से किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रंगदारी का धौंस देकर गुलरिहा के मोगलहा में स्थित जिस जमीन पर माफिया विनोद उपाध्याय, उसका भाई संजय उपाध्याय निर्माण कार्य नहीं कराने दे रहा था, वहां पर अब चहारदीवारी का निर्माण शुरू हो गया है। पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रवीण श्रीवास्तव ने चहारदीवारी का काम शुरू कराया तो उनसे जमीन खरीदने वाले भी अब संपर्क कर काम शुरू कराने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


दरअसल, गुंडई के दम पर माफिया इस जमीन को विवादित बताकर निर्माण नहीं होने देता था। निर्माण कराने के एवज में वह रंगदारी मांगता था। इसी मामले में लंबे समय बाद माफिया विनोद उपाध्याय, उसके भाई और सहयोगियों पर पुलिस ने रंगदारी, धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर किया है। माफिया पर 50 हजार रुपये का इनाम भी है और उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्व शासकीय अधिवक्ता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने पांच लोगों, आलोक सोनी, प्रीति गुप्ता, अनिकेत, संजय कुमार एवं एक अन्य को जमीन रजिस्ट्री कर दी थी, जमीन लेने वालों ने जब निर्माण कार्य शुरू किया तो माफिया ने दीवारों पर लिखवा दिया की यह जमीन विवादित है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: प्रमुख सचिव गृह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश, जीवा हत्याकांड के बाद अलर्ट

उन लोगों को बारी-बारी से धमकाना और मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रीति गुप्ता को मारपीट कर जमीन से भगा दिया गया। प्रवीण श्रीवास्तव से रंगदारी मांगी गई। मामला उच्चाधिकारियों के सज्ञान में आने के बाद कार्रवाई हुई।

इसे भी पढ़ें: महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो: विरोध करने पर बोला- इतनी गोली मारूंगा, कोई पहचान भी नहीं पाएगा

इसी क्रम में गुलरिहा पुलिस ने बीते दिनों रजिस्ट्री कराने वाले को थाने पर बुलाया और समझाया की निर्माण कार्य शुरू करिए, सुरक्षा की गारंटी हमारी है, अगर किसी तरह की कोई समस्या है तो गुलरिहा पुलिस को अवगत कराएं।

पुलिस की इस पहल के बाद अब वहां पर निर्माण काम शुरू करा दिया गया है। माफिया के मंसूबे को तोड़ने वाली पुलिस को प्रवीण ने धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि माफिया के चंगुल से जमीन मुक्त करा दी गई है। प्रवीण श्रीवास्तव वहां पर निर्माण कार्य शुरू भी करा दिए हैं। सुरक्षा में पुलिस भी दी गई है। माफिया की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed