फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forget the footpaths; in many places, shopkeepers have encroached even onto the road.

अतिक्रमण का आलम: फुटपाथ छोड़िए, सड़क पर भी कब्जा, टेबल-बेंच-ठेले लगाकर घेर रखी हैं दोनों पटरियां

Sun, 21 Jun 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 02:00 AM IST
सार

घंटाघर से पांडेहाता तिराहे तक चौड़ी की गई सड़क भी अतिक्रमण के सामने बेअसर साबित हो रही हैं। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई पटरियों पर सिंघोरा, कपड़ा, मच्छरदानी और अन्य दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। फुटपाथ पर दुकानें सजने के कारण लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे घंटाघर से लेकर पांडेयहाता तिराहे पर सड़क पर चलने वालों को दिक्कत होेने लगती है।

विज्ञापन
Forget the footpaths; in many places, shopkeepers have encroached even onto the road.
पांडेय हाता में अतिक्रमण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर में सड़क चौड़ीकरण के बाद लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन धर्मशाला पुल से आगे जटाशंकर की ओर जाने पर हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं। यहां पैदल यात्रियों के लिए बनाई गई दोनों पटरियां अतिक्रमणकारियों के कब्जे में हैं। करीब 60 से 70 छोटी-बड़ी दुकानों ने फुटपाथ को अपनी दुकान का हिस्सा बना लिया है।

विज्ञापन

मौके पर समोसा, चाय, पंसारी और अन्य दुकानों का सामान फुटपाथ पर दिखा ही दिखाई देता है। कई दुकानदारों ने टेबल, बेंच और ठेले तक पटरियों पर लगा रखे हैं। सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Forget the footpaths; in many places, shopkeepers have encroached even onto the road.
धर्मशाला बाजार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैकेनिकों ने सड़क को बनाया वर्कशॉप
काली मंदिर से स्टेशन रोड की तरफ जाने वाले तिराहे का मार्ग इन दिनों सड़क कम और वर्कशॉप ज्यादा दिखाई देता है। सड़क चौड़ीकरण के बावजूद यहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों के मैकेनिकों ने पटरियों और सड़क किनारे अपना अस्थायी गैराज बना रखा है। मरम्मत के लिए खड़े वाहनों के कारण सड़क की चौड़ाई लगातार कम होती जा रही है।

कई स्थानों पर वाहन आधी सड़क तक खड़े दिखाई देते हैं। शाम होते-होते गोलघर क्षेत्र में मरम्मत के लिए आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है। अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण हर दिन परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

Forget the footpaths; in many places, shopkeepers have encroached even onto the road.
काली मंदिर के पास चौराहों पर लगा अतिक्रमण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घंटाघर से पांडेहाता तक पटरियों पर कब्जा
घंटाघर से पांडेहाता तिराहे तक चौड़ी की गई सड़क भी अतिक्रमण के सामने बेअसर साबित हो रही हैं। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए बनाई गई पटरियों पर सिंघोरा, कपड़ा, मच्छरदानी और अन्य दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। फुटपाथ पर दुकानें सजने के कारण लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे घंटाघर से लेकर पांडेयहाता तिराहे पर सड़क पर चलने वालों को दिक्कत होेने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed