फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forgery in Sultanpur on degree of Basti teacher

यूपी: बस्ती के शिक्षक की डिग्री पर सुल्तानपुर में हो रही थी नौकरी, ऐसे खुला फर्जीवाड़े का खेल

Sat, 10 Apr 2021 08:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Apr 2021 08:43 PM IST
सार

  • सुल्तानपुर के एक विद्यालय में तैनात शिक्षक की हुई शिकायत
  • खुद को असली शिक्षक बताने वाले ने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
Forgery in Sultanpur on degree of Basti teacher
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में फर्जी शिक्षकों के आए दिन नए कारनामे सामने आ रहे हैं। ऐसा ही महराजगंज कस्बे का एक मामला चर्चा में है। एक फर्जी शिक्षक के जाल में असली अध्यापक फंस गए, जिससे उन्हें कई महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। खुद को असली शिक्षक बताने वाले ने मामले की शिकायत सीएम सहित विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज गांव के रहने वाले शिवाकांत वर्तमान में कप्तानगंज ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं। 13 फरवरी 1993 में प्राथमिक विद्यालय सर्रेया में सहायक अध्यापक पर तैनात हुए थे। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय बलुआ में तैनात हुए।
विज्ञापन


शिवाकांत के मुताबिक, उन्होंने अपने समस्त अभिलेख बीएसए ऑफिस में जमा कर दिए थे। फरवरी वर्ष 2019 को आईटीआर भरते समय पता चला कि उन्हीं के प्रमाण पत्र पर दूसरा व्यक्ति सुल्तानपुर जिले में शिक्षक के तौर पर नौकरी कर रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही कप्तानगंज क्षेत्र के शिवाकांत के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक, निदेशक, बस्ती और सुल्तानपुर के बीएसए से करके फर्जी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर फर्जीवाड़ा का आरोप है, वह अब भी सुल्तानपुर जिले के शिक्षा विभाग में तैनात है। वहीं कप्तानगंज क्षेत्र के शिवाकांत को छह माह से वेतन नहीं मिला।


इस बारे में बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में सुल्तानपुर के बीएसए से रिपोर्ट मंगाई गई है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सुल्तानपुर के बीएसए दीवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed