{"_id":"634140044fd98b703a1b64b7","slug":"forgery-accused-manhandled-policeman-tore-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जालसाजी के आरोपी ने पुलिसकर्मी से हाथापाई की, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जालसाजी के आरोपी ने पुलिसकर्मी से हाथापाई की, वर्दी फाड़ी
Sat, 08 Oct 2022 02:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:46 PM IST
सार
सहजनवां इलाके के एक युवक ने दीपक पर नौकरी के नाम पर 1.04 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। जन शिकायत अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में युवक ने लिखा है कि दीपक ने वर्ष 2017 में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.04 लाख रुपये हड़प लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी करने का आरोपी शुक्रवार को सहजनवां पुलिस से उलझ गया। आरोप है कि उसने सिपाही का कॉलर पकड़ कर खींच लिया, जिससे उसकी वर्दी फट गई। बल प्रयोग कर सिपाही उसे लेकर थाने आए और फिर उसके खिलाफ एक सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान सहजनवां थाना क्षेत्र खीरीडांड़ गांव निवासी दीपक गौड़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के एक युवक ने दीपक पर नौकरी के नाम पर 1.04 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। जन शिकायत अधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में युवक ने लिखा है कि दीपक ने वर्ष 2017 में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.04 लाख रुपये हड़प लिया है।
विज्ञापन
जनसुनवाई अधिकारी के निर्देश पर थाने से सिपाही अशोक एक अन्य साथी सिपाही के साथ जांच करने गांव में पहुंच गए। घर पर मौजूद दीपक को थाने चलने को कहा तो वह उलझ गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान पहले दीपक सिपाही का कालर पकड़कर खींचने लगा। अशोक ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनकी वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपित को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नेपाल में बारिश के कारण गोरखपुर जिले की नदियों में फिर उफान, प्रशासन सतर्क