फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forest worker rescued in one hour after snake came out in house

गोरखपुर: आधी रात घर में निकला जहरीला सांप, दो घंटे मशक्कत के बाद वनकर्मी ने पकड़ा

Mon, 13 Sep 2021 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Sep 2021 02:54 PM IST
सार

सांप को देखकर सहम गया था पूरा परिवार। जानकारी होने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचा और सांप को पकड़कर ले गया।

विज्ञापन
Forest worker rescued in one hour after snake came out in house
वनकर्मी ने पकड़ा सांप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बशारतपुर के विष्णुपुरम निवासी मनोज के घर में शनिवार की आधी रात करीब दो बजे जहरीला सांप निकल आया। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पानी रखने के टब से ढंक दिया। सांप को देखकर घर के सदस्य सहमे हुए थे। मनोज ने रात में ही वन विभाग को सांप निकलने की जानकारी दी। रात में ही पहुंचे वनकर्मी ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा।
विज्ञापन


मनोज ने बताया कि सांप को देखकर घर के सभी लोग सहम गए थे। देर रात की बात थी तो किससे संपर्क करते, इसी सोच में थे। इसी बीच उन्होंने गूगल पर सर्च किया तो वहां वन्य विभाग के अधिकारियों और सांप पकड़ने वाले वनकर्मी का मोबाइल नंबर मिला। उन्होंने उसी नंबर पर फोन किया तो देर रात में भी फोन उठ गया। सांप पकड़ने वाले वन विभाग के जिम्मेदार ने बताया कि उनकी ड्यूटी 24 घंटे की है। घबराएं नहीं, सांप से उचित दूरी बनाकर खुद को सुरक्षित रखें। इस दौरान घर के सभी सदस्य छत पर ही थे। लगभग एक से डेढ़ घंटे बाद वनकर्मी पहुंचे। उन्हें सांप को पकड़ने में लगभग दो घंटे लगे। सुबह करीब छह बजे सांप पकड़ में आया। इसके बाद घरवालों को राहत मिली। वनकर्मी बाली सिंह ने बताया कि भगवान का शुक्र था कि सांप कब्जे में था। बताया कि अगर किसी को डंस लेता तो अस्पताल ले जाने का मौका भी नहीं मिलता। सभी ने वनकर्मी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


करेंगे सम्मानित, टीम 24 घंटे रहती है तैयार
डीएफओ अविनाश कुमार ने वनकर्मी बाली सिंग की सराहना की। कहा कि, उन्हें बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। उनकी तत्परता से परिवार से खतरा हटा। बताया कि हमारी टीम विभिन्न रेंज में लगातार तैयार रहती है। हालांकि, कभी कभार शायद ऐसा हो जाए कि पहुंचने में देरी हो। लेकिन कभी ऐसी शिकायत नहीं मिली। स्मार्ट फोन का एक फायद ये भी होता है कि समझदारी से उसका प्रयोग करें तो संकट के वक्त में मददगार भी बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के आस पास गंदगी का अंबार
मनोज ने बताया कि उनके घर के आसपास बाढ़ की वजह से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसी गंदे पानी की वजह से ही सांप घर में आ गया। बताया कि पिछले वर्ष भी जलभराव में सांप आ गया था। लेकिन पानी के साथ ही बहकर चला गया। बताया कि इस समय डेंगू और अन्य गंभीर बीमारियां पांव पसार रहीं हैं। ऐसे में घर के आसपास कहीं भी साफ-सफाई नहीं हो सकी है। ऐसे में इन बीमारियों के संकट से भी परेशानी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed