फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forest department caught 18 langurs, they attacked the rescue team.

Gorakhpur News: वन विभाग ने पकड़े 18 लंगूर, रेस्क्यू टीम पर हुए हमलावर

Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Forest department caught 18 langurs, they attacked the rescue team.
जंगल कौड़िया क्षेत्र के कुशहरा गांव में पिंजरे में कैद लंगूर। संवाद
- जंगल कौड़िया क्षेत्र के कुशहरा गांव समेत कई गांवों में महीनों से लंगूरों का था आतंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। कुशहरा समेत आसपास के गांवों में महीनों से उत्पात मचा रहे लंगूरों के झुंड को वन विभाग ने बुधवार को रेस्क्यू कर पकड़ लिया। वन विभाग और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद 18 लंगूरों को पकड़ा गया। इस दौरान कुछ लंगूर रेस्क्यू टीम पर हमलावर भी दिखे। लंगूरों के झुंड के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।



बता दें कि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह और ग्रामीणों ने लंगूरों के आतंक की शिकायत वन विभाग से की थी। रेस्क्यू के दौरान वे स्वयं कई ग्रामीणों के साथ मौके पर मौजूद रहे और टीम की मदद की। ग्रामीणों ने बताया कि लंगूरों के झुंड लंबे समय से खपरैल व कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा रहे थे। फसलों को भी बर्बाद कर रहे थे। यहां तक कि लंगूर कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुके थे।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने पिंजरे में खाना रख दिया था। इस लालच मे 12 लंगूर एक-एक कर पिंजरे में फंस गए। इसके बाद बाहर रह गए छह लंगूर आक्रामक हो गए और टीम पर हमला करने की कोशिश की लेकिन टीम ने समझदारी से जाल बिछाकर उन्हें भी पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी जंगली जानवर को खाना न खिलाएं। इससे वे बस्तियों की ओर आकर्षित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------



वर्जन



बुधवार को 18 लंगूर पकड़े गए, जिनमें पांच नवजात शामिल हैं। इन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू में मदद की।

- समर सिंह यादव, रेंजर, कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed