{"_id":"6ade72d1b2b4cf073a0c6a34","slug":"food-safety-department-issues-notices-to-three-quick-delivery-companies-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1498190-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन क्विक डिलीवरी कंपनियों को खाद्य सुरक्षा विभाग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन क्विक डिलीवरी कंपनियों को खाद्य सुरक्षा विभाग का नोटिस
विज्ञापन
गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को ब्लिंकिट, इंस्टा मार्ट और जेप्टो के वेयरहाउस की जांच की। इस दौरान लाइसेंस संबंधी गड़बड़ियों के साथ खाद्य पदार्थों के रखरखाव में लापरवाही मिली। विभाग ने तीनों कंपनियों से जवाब मांगते हुए नोटिस जारी किया है। साथ ही डिलीवरी ब्वॉय को सामान के सुरक्षित रखरखाव और डिलीवरी के सही तरीके का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है।
विभाग की जांच में सामने आया कि जिन फर्मों के नाम से लाइसेंस जारी होने की जानकारी थी, वे मौके पर नहीं मिलीं। इसके बजाय दूसरी फर्म के नाम से कारोबार संचालित होता मिला। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
-- -- -- -- --
अंडों के रखरखाव में लापरवाही, गंदे झोलों में पहुंच रहा सामान
जांच के दौरान वेयरहाउस में अंडों को निर्धारित तापमान पर रखने की व्यवस्था का पालन नहीं मिला। सामान की पैकिंग और भंडारण में भी कमियां सामने आईं। कुछ डिलीवरी ब्वॉय गंदे झोलों में सामान रखकर ग्राहकों तक पहुंचाते मिले। इससे खाद्य पदार्थों की स्वच्छता पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
कोट
ब्लिंकिट, इंस्टा मार्ट और जेप्टो के वेयरहाउस की जांच में कई तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। डिलीवरी ब्वॉय को प्रशिक्षण देने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि सामान का सुरक्षित रखरखाव और डिलीवरी सुनिश्चित हो सके।
-डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा