फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Food poisoning after Rasmalai became poisonous due to mixing of sweet soda in excess

शादी में फूड प्वाइजनिंग मामला: ज्यादा मीठा सोडा मिलाने से जहरीली हो गई थी रसमलाई, 100 लोग पड़े थे बीमार

Thu, 16 Mar 2023 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Mar 2023 03:27 PM IST
सार

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ राजेश कुमार ने कहा कि मीठा सोडा यानी बेकिंग सोडा में मौजूद सोडियम हार्ट पर अटैक कर सकता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल हार्ट के लिए हानिकारक होता है। बेकिंग सोडा एसिड के साथ मिक्स होता है, जिससे रासायनिक प्रक्रिया होती है। अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से पेट में भयंकर गैस बनती है।

विज्ञापन
Food poisoning after Rasmalai became poisonous due to mixing of sweet soda in excess
पिपराइच सीएससी में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में पांच मार्च की रात पिपराइच के शादी समारोह में जो रसमलाई लोगों को खाने के लिए दी गई थी, उसमें अधिक मात्रा में मीठा सोडा मिलाया गया था, जिससे वह जहरीली हो गई थी। यही वजह थी कि उसे खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के मुताबिक नमूनों की जांच में रसमलाई मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाई गई है। उसमें अत्यधिक मात्रा में मीठा सोडा पाया गया है। यही वजह थी कि रसमलाई को खाने से शादी समारोह में आए लोग बीमार हो गए थे। रसमलाई कुशीनगर जिले के प्रतिष्ठान से लाई गई थी, लिहाजा खाद्य सुरक्षा विभाग कुशीनगर के खाद्य विभाग को मामला स्थानांतरित कर रहा है। मामले में कुशीनगर का खाद्य सुरक्षा विभाग सिविल न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराएगा। न्यायालय ऐसे मामलों में जुर्माना या आजीवन कारावास की सजा सुना सकता है।
विज्ञापन


शासन ने मेडिकल कॉलेज में कराई जांच
पांच मार्च की देर रात पिपराइच के एक मैरिज हाल में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया था। इसकी सूचना पाकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसमलाई, गुलाबजामुन, फिश फ्राई, चिकन करी, गोलगप्पा आदि के नमूने लिए थे। वैसे तो नमूने जांच के लिए झांसी भेजे जाते हैं, लेकिन मामला गंभीर होने की वजह से शासन की अनुमति से इन्हें जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा गया था। बुधवार को जांच रिपोर्ट खाद्य विभाग को मिल गई है। खाद्य विभाग के मुताबिक जांच में बाकी सामग्री तो ठीक मिली, लेकिन रसमलाई में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आजीवन कारावास तक की हो सकती है सजा

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए नमूनों की तीन तरह से जांच रिपोर्ट बनती है। अद्योमानक और मिथ्याछाप के मामलों में एडीएम सिटी के न्यायालय में मुकदमा दर्ज होता है। इसमें केवल जुर्माने का प्रावधान है। मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए जाने वाले नमूनों के मामलों में सिविल न्यायालय में मुकदमा दर्ज होता है। इसमें जुर्माने के साथ आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

खाद्य सुरक्षा विभाग/ एडीएम सिटी न्याय निर्णायक अधिकारी विनीत सिंह ने कहा कि पिपराइच के मैरिज हाल से लिए गए खाद्य नमूनों में रसमलाई का नमूना मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया गया है। उसमें अत्यधिक मात्रा में मीठा सोडा मिला मिलाया गया था, जिससे लोगों की तबीयत खराब हुई थी। मिठाई कुशीनगर से मंगाई गई थी, लिहाजा आगे की कार्रवाई, वहां का विभाग करेगा। मामला हैंडओवर किया जा रहा है।

ज्यादा मीठा सोडा से पड़ सकता है हार्ट अटैक
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ राजेश कुमार ने कहा कि मीठा सोडा यानी बेकिंग सोडा में मौजूद सोडियम हार्ट पर अटैक कर सकता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल हार्ट के लिए हानिकारक होता है। बेकिंग सोडा एसिड के साथ मिक्स होता है, जिससे रासायनिक प्रक्रिया होती है। अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से पेट में भयंकर गैस बनती है। बेकिंग सोडा से एलर्जी की भी समस्या होती है। बेकिंग सोडा या सोडियम बाईकार्बोनेट युक्त कोई भी चीज बच्चों को नहीं देनी चाहिए। ज्यादा सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। अमूमन गर्मी के मौसम में दूध से बनी मिठाई खराब न हो इसलिए मिलावटखोर उसमें मीठा सोडा मिलाते हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed