फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Food Park Now enjoy flavors with tourism at Ramgarhtal

फूड पार्क: अब रामगढ़ताल पर पर्यटन के साथ लेंगे जायके का आनंद, 60 प्रतिशत काम पूरा

Wed, 30 Aug 2023 12:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Aug 2023 12:20 PM IST
सार

जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने कहा कि फूड पार्क का निर्माण कार्य एक माह में पूरा करा लिया जाएगा। इसमें हर्बल पार्क के अलावा तालाब की व्यवस्था होगी। हरियाली और खूबसूरत रोशनी के बीच लोग खाने-पीने का आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन
Food Park Now enjoy flavors with tourism at Ramgarhtal
रामगढ़ताल किनारे चल रहा फूड पार्क का निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में शहरवासियों के लिए रामगढ़ताल अब और ज्यादा आकर्षण का केंद्र होगा। इसके लिए जीडीए की ओर से एनेक्सी भवन की लेन में 2.30 एकड़ में फूड पार्क बनाया जा रहा है। इसमें 22 दुकानों का निर्माण कार्य जारी है। पार्क बन जाने के बाद लोग यहां पर्यटन के साथ जायके का भी आनंद उठा सकेंगे। उम्मीद है कि अगले माह तक फुड पार्क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि करीब 60 फीसदी काम हो चुका है। अक्तूबर के पहले हफ्ते में इसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


रामगढ़ताल किनारे एनेक्सी भवन के सामने से लेकर चंपा देवी पार्क के नजदीक फूड पार्क विकसित किया जा रहा है। पर्यटकों को लुभाने के लिए इसे तैयार कराया जा रहा है। इसका काम करीब 60 फीसदी पूरा हो चुका है। फूड पार्क में दुकानों को लीज पर दिया जाएगा। यहां स्थानीय लोगों के साथ ही बड़े ब्रांड भी अपना आउटलेट खोल सकेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छात्रवृत्ति के बलबूते ही पढ़ सका, बीएड में नहीं मिली तो मां ने बेचे गहने
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे करीब तीन सौ लोगों को रोजगार मिल जाएगा। पार्क में 50 फीसदी हरियाली का ध्यान रखते हुए हर्बल पार्क भी विकसित किया जा रहा है। सुबह टहलने के अलावा लोग योगा पार्क में योग कर सकेंगे। इसके अलावा इस पार्क में एक खूबसूरत तालाब भी होगा।

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि फूड पार्क में 200 चारपहिया वाहनों के खड़ा करने के लिए पार्किंग, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, ओपन थियेटर का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क में दुकानों के अलावा एक वाणिज्यिक हाॅल (जहां मांगलिक आयोजन भी किए जा सकेंगे) बनाया जा रहा है। इसका काम तेजी से किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: इस एक वजह से अचानक 57 ट्रेनें हुईं निरस्त, यात्रा करने से पहले यहां देखें शेड्यूल

जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने कहा कि फूड पार्क का निर्माण कार्य एक माह में पूरा करा लिया जाएगा। इसमें हर्बल पार्क के अलावा तालाब की व्यवस्था होगी। हरियाली और खूबसूरत रोशनी के बीच लोग खाने-पीने का आनंद उठा सकेंगे। इसमें पार्किंग का अलग से इंतजाम किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed