फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Following the murder of Rajkumar Chauhan in Bargadwa on Tuesday morning, tension gripped the entire area.

Gorakhpur News: गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, पुलिस ने भांजीं लाठियां

Wed, 18 Mar 2026 06:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
Following the murder of Rajkumar Chauhan in Bargadwa on Tuesday morning, tension gripped the entire area.
गोरखपुर। बरगदवा में मंगलवार सुबह राजकुमार चौहान की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल था। गुस्साए ग्रामीणों ने गोरखपुर-सोनौली हाईवे को जाम कर दिया। शुरुआत में सोनौली से गोरखपुर जाने वाली लेन जाम हुई, आधे घंटे बाद दूसरी लेन भी जाम कर दी गई। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सीओ कैंपियरगंज ने आरोपियों को हिरासत में लेने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। करीब डेढ़ घंटे तक बरगदवा चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव को सुरक्षित एंबुलेंस में बैठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस बीच चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर पुलिस और अधिकारियों ने लोगों को अलग-अलग समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


घटनास्थल पहुंचे डीआईजी और एसएसपी
दोपहर में डीआईजी डॉ. एस चनप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एक घंटे समझाने के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए तैयार हुए। शाम करीब पांच बजे राज्यसभा सदस्य राधामोहन दास अग्रवाल और करीब आठ बजे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। दोनों नेता परिजनों से मिले और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान डीएम दीपक मीणा भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासन के लगातार प्रयास के बावजूद स्थानीय लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा था। परिजन और ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लगातार नारेबाजी करते रहे। राजकुमार चौहान के समर्थकों और परिवार के लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed