{"_id":"6a00f03eada2056e3e023865","slug":"following-protests-by-traders-the-diversion-at-golghar-was-removed-and-a-new-white-strip-was-created-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1316618-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन से पहले खुशखबरी: गणेश चौक पर डायवर्जन खत्म, गोलघर में बढ़ेगी ग्राहकों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन से पहले खुशखबरी: गणेश चौक पर डायवर्जन खत्म, गोलघर में बढ़ेगी ग्राहकों की आवाजाही
Mon, 11 May 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:23 AM IST
सार
प्रधान डाकघर की तरफ से विजय चौक एवं काली मंदिर तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को गणेश चौराहा से बाएं मुड़कर मल्टीलेवल पार्किंग गेट के सामने से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने की व्यवस्था थी। वहीं, विजय चौक से कचहरी चौराहा की ओर जाने वाले वाहन काली मंदिर तिराहा से यू-टर्न लेकर वाया गणेश चौराहा होकर आगे बढ़ाया जा रहा था।
विज्ञापन
व्यापारियों ने खुशी जताई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर के गोलघर में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए किए जा रहे प्रयोग को खत्म कर दिया गया है। व्यापारियों के विरोध के बाद गणेश चौक के पास डायवर्जन को खत्म कर दिया गया है। अब पहले की तरह चौराहे पर यातायात संचालित हो रहा है। इसके साथ ही बलदेव प्लाजा के पास रात में नई सफेद पट्टी भी बना दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रधान डाकघर की तरफ से विजय चौक एवं काली मंदिर तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों को गणेश चौराहा से बाएं मुड़कर मल्टीलेवल पार्किंग गेट के सामने से यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
वहीं, विजय चौक से कचहरी चौराहा की ओर जाने वाले वाहन काली मंदिर तिराहा से यू-टर्न लेकर वाया गणेश चौराहा होकर आगे बढ़ाया जा रहा था। इस व्यवस्था को ट्रायल के तौर पर लागू किया गया था लेकिन इससे जाम और बढ़ गया था। व्यापारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा था।
व्यापारियों ने विरोध किया जिसके बाद इसे खत्म कर दिया गया। वहीं, शनिवार रात बलदेव प्लाजा के सामने सफेद पट्टी के पास गाड़ी उठाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में बलदेव प्लाजा के सामने नई सफेद पट्टी बना दी गई है। इसके अंदर खड़े वाहनों को नगर निगम की टीम नहीं उठाएगी।
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापारियों की मांग सुनी गई है। चौराहे पर ट्रायल के तौर पर लागू व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है।
एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापारियों की मांग सुनी गई है। चौराहे पर ट्रायल के तौर पर लागू व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है।