{"_id":"64a32b400ae6d7006d0dc4fe","slug":"folk-artists-will-tell-the-achievements-of-the-government-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-227882-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लोक कलाकार बताएंगे सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लोक कलाकार बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
Tue, 04 Jul 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। आमजन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने की जिम्मेदारी लोक कलाकारों को सौंपी गई है। गांवों में जाकर लोक कलाकार लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगे। जिला प्रशासन की ओर से यह कार्यक्रम 18 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसके लिए जिले के 22 सांस्कृतिक दलों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन की योजनाओं की जानकारी लोक कलाकार लोकगीत, आल्हा, बिरहा और पपेट शो के जरिए देंगे। इसमें गांव गांव जाकर दल के सदस्य लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए प्रत्येक दल को 10-10 कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी दी गई है। हर स्थान पर कार्यक्रम दो से तीन घंटे तक होगा। इसके बदले में कलाकारों को निर्धारित मानदेय भी दिया जाएगा। कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से गीत नाट्य प्रभाग की ओर से किया जाएगा। संवाद