{"_id":"69a5fd17cc895f69d10fc178","slug":"folk-artists-performed-in-the-bhakt-prahlad-procession-in-pandeyhata-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1246138-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भक्त प्रहलाद की आरती उतार सीएम योगी ने खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भक्त प्रहलाद की आरती उतार सीएम योगी ने खेली फूलों की होली
विज्ञापन
पांडेयहाता में भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पांडेयहाता में सोमवार को होलिकादहन उत्सव समिति की ओर से भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन के बाद होलिकादहन-भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा के लिए सजाए गए रथ पर अवस्थित भक्त प्रहलाद की आरती उतारी। उनके चित्र पर फूल बरसाने के बाद बड़े ही उमंग से उपस्थित जनसमूह पर पुष्पवर्षा करते हुए फूलों से होली खेली।
शोभायात्रा को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में पहुंचने पर लोक कलाकारों के दल ने विभिन्न प्रस्तुतियों से मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मंच पर सीएम योगी का विशाल माला, साफा पहनाकर और स्मृतिचिह्न देकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।
किसी को जबरन रंग न डालें, वैर भाव समाप्त करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रंग उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होलिकादहन और होली को लेकर कहीं ऐसा कोई कृत्य नहीं होना चाहिए जिससे कोई टकराहट पैदा हो। ऐसा माहौल होना चाहिए कि सब सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि किसी के ऊपर जबरन रंग न डालें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे दूसरे को नुकसान हो। वैर भाव दूर करें और उत्साह से त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि होली समरसता का पर्व है। यह वैर बुलाने और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सामाजिक एकता से ही अखंडता होगी। सीएम योगी ने होलिका दहन पर अहंकार, बुराइयों और नकारात्मकता का दहन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने अपील की कि अश्लील गाने न बजाएं। अश्लील गाने पतन की ओर ले जाते हैं और पर्व के महत्व को कम करते हैं।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार का दहन कर दिया है सीएम योगी ने : रविकिशन
होलिकादहन-भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा के अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का दहन कर दिया है। अब उनके नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। सांसद ने कहा कि सीएम योगी जापान दौरे से प्रदेश के लिए डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश लेकर आए हैं। इससे प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का पथ प्रशस्त होगा। रविकिशन ने होली गीत भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, होलिकादहन उत्सव समिति के समस्त पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी व आमजन उपस्थित रहे।