फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fog in the morning and sunlight remained ineffective due to fog during the day

Gorakhpur News: सुबह कोहरा तो दिन में छाई धुंध से बेअसर रही धूप

Fri, 10 Nov 2023 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning and sunlight remained ineffective due to fog during the day
-अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी
विज्ञापन

-अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम लगातार ठंडा हो रहा है। सर्दी का असर भी महसूस हो रहा है। सुबह के समय कोहरा दस्तक देने लगा है। शाम के बाद तापमान तेजी से नीचे आ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह कोहरा रहा। वहीं, दोपहर में धुंध छा गई। दोपहर बाद तो धुंध के सामने धूप भी गायब रही। सुबह-शाम को ठंड के चलते लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बीते दिन अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा रहा, वहीं धुंध की चादर दोपहर देर शाम तक शहर व क्षेत्र को अपने आगोश में लिए रही। फिजीशियन डॉक्टर संदीप श्रीवास्तव ने धुंध छाए रहने पर सांस व अन्य रोग से पीड़ित लोगों से इस मौसम में बचकर रहने की सलाह दी है। उन्होंने मास्क आदि का प्रयोग करने पर भी जोर दिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed