फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flyover in Jungle Kauria Project manager reviewed construction work

जंगल कौड़िया में फ्लाईओवर: परियोजना प्रबंधक ने लिया निर्माण कार्य का जायजा, लापरवाही पर लगाई फटकार

Wed, 12 Jul 2023 06:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, जंगल कौड़िया ( गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जंगल कौड़िया ( गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jul 2023 06:30 PM IST
सार

जंगल कौड़िया पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने कहा कि राजकीय पशु चिकित्सालय जंगल कौड़िया के सामने गड्ढा खोद दिया गया है। प्रतिदिन लगभग 40 पशुओं का इलाज होता था। लेकिन समस्या होने से छह सात पशु ही पहुंच पा रहे हैं। इसलिए सर्विस लेन को दुरुस्त कराया जाना जरूरी है।

विज्ञापन
Flyover in Jungle Kauria Project manager reviewed construction work
निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे में एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक और अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर जंगल कौड़िया में सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का जायजा एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक ने लिया। मंगलवार को पहुंचे परियोजना प्रबंधक ने सर्विस लेन बनाए बिना फ्लाईओवर का काम शुरू कराने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सर्विस लेन को ठीक कराने को कहा।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने आठ जुलाई के अंक में सर्विस लेन के बिना फ्लाईओवर का निर्माण शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर जंगल कौड़िया में सिक्सलेन फ्लाईओवर के लिए जंगल कौड़िया पुलिस चौकी के पास अंडरपास बन रहा है। फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस लेन बनाया जाना है, लेकिन कार्यदायी संस्था पीएनसी ने मुख्य चौराहे के दोनों ओर करीब 150 मीटर की दूरी तक अस्थाई रूप से सर्विस लेन बनाई है। लेन पर केवल कंक्रीट और मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। इससे राहगीरों के आने-जाने में समस्या आ रही है। जबकि इस चौराहे के आसपास कार्यदायी संस्था ने बिना सर्विस लेन बनाए ही फ्लाईओवर का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था की ओर से फ्लाईओवर की दीवार बनाने के लिए चार से पांच फीट जमीन खोदकर दीवार बनाई जा रही है। इस वजह से आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर गया है। इससे लोगों को समस्या हो रही है। इस मामले में समाचार प्रकाशित होने पर एनएचएआई के अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मंगलवार को परियोजना प्रबंधक ने जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर रणधीर सिंह से सड़क के सीमांकन की जानकारी ली। दोनों ओर का अतिक्रमण हटाकर सड़क बनवाने की बात कही। इसके बाद परियोजना प्रबंधक जंगल कौड़िया में बन रहे फ्लाईओवर के पास पहुंचे। उन्होंने अंडरपास की गुणवत्ता की जानकारी ली। सर्विस लेन बनाए बगैर ही फ्लाईओवर का काम शुरू कराने पर परियोजना प्रबंधक ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सड़क किनारे गड्ढों में मिट्टी और रेत देखकर समस्या का समाधान करने को कहा।

इसके अलावा अंडरपास के पास डायवर्जन वाले रास्तों पर करीब एक फीट पानी और कीचड़ देखकर उसे ठीक कराने को कहा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत भी की। लोगों ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन मोहलत मांगी। परियोजना प्रबंधक ने ग्रामीणों से कहा कि जल्द अतिक्रमण हटा लें, जिससे काम प्रभावित न हो।


 

जिम्मेदारों ने क्या कहा

निर्माण कार्य का जायजा लिया गया है। सर्विस लेन को ठीक कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिया गया है। अतिक्रमण होने से काम प्रभावित हो रहा है। काम को जल्द पूरा कराने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है। काम में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। -भवेश अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई।

लोग सड़क से अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं, जिसके कारण सर्विस लेन व मुख्य सड़क के निर्माण में समस्याएं आ रही हैं। यदि लोगों ने शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया तो कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। -रणधीर सिंह, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएनसी।


राजकीय पशु चिकित्सालय जंगल कौड़िया के सामने गड्ढा खोद दिया गया है। प्रतिदिन लगभग 40 पशुओं का इलाज होता था। लेकिन समस्या होने से छह सात पशु ही पहुंच पा रहे हैं। इसलिए सर्विस लेन को दुरुस्त कराया जाना जरूरी है। -डॉ. संजय सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी, जंगल कौड़िया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed