फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fly-In Hotel, built with illegal funds, seized in Gorakhpur for prostitution

अवैध धन से तैयार की थी संपत्ति: हुक्का बार की आड़ में होता था देह व्यापार, होटल फ्लाई इन-2 जब्त

Sat, 04 Apr 2026 01:03 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 01:03 PM IST
सार

शाहपुर क्षेत्र के गीता वाटिका के पास स्थित इस होटल में पिछले साल 10 जनवरी को पुलिस ने छापा मारा था। इस दौरान होटल और उससे जुड़े हुक्का बार में कई आपत्तिजनक गतिविधियों के प्रमाण मिले थे। मामले की जांच के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए रामगढ़ताल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालक अनुराग सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Fly-In Hotel, built with illegal funds, seized in Gorakhpur for prostitution
सीओ कैंट के नेतृत्व में सीज किया गया होटल - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

 शाहपुर इलाके में हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार मामले में पुलिस-प्रशासन ने होटल फ्लाई इन-2 को जब्त कर दिया है। यह कार्रवाई रामगढ़ताल थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार, होटल का संचालन गैंगस्टर अनुराग सिंह करता था। इसकी अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अनुराग सिंह ने यह संपत्ति अवैध गतिविधियों से अर्जित धन से बनाई थी। इसी आधार पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र के गीता वाटिका के पास स्थित इस होटल में पिछले साल 10 जनवरी को पुलिस ने छापा मारा था। इस दौरान होटल और उससे जुड़े हुक्का बार में कई आपत्तिजनक गतिविधियों के प्रमाण मिले थे। मामले की जांच के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए रामगढ़ताल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालक अनुराग सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जांच में एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ, जो देह व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस ने वर्ष 2025 में इस मामले में कुल 14 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

गिरोह का सरगना अनिरुद्ध ओझा को बताया गया, जबकि गुर्गाें में प्रियांशु जायसवाल, अनुराग सिंह, राजन उर्फ वसीम अहमद, विमल विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नंदनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता और गौरव कुमार कसौधन के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू किया था। इसी क्रम में अब अनुराग सिंह के होटल फ्लाई इन-2 को जब्त किया गया है।

सीओ कैंट (आईपीएस) अरुण कुमार यश ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की मुहिम के तहत की गई है। अन्य आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही उन पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed