Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fluctuating weather: Sunny days and chilly mornings/evenings take a toll on health.

मौसम में उतार-चढ़ाव : दिन में धूप, सुबह-शाम ठंड, सेहत पर भारी

Wed, 18 Nov 2026 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fluctuating weather: Sunny days and chilly mornings/evenings take a toll on health.
शाम होते ही शहर में जाने लगता धुंध। संवाद
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर का असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 घंटे तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में धूप निकलेगी। हवा पश्चिमी दिशा से सामान्य गति से चलने की संभावना है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, मौसम में बदलाव के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को तापमान में अचानक बदलाव से बचाएं। सर्दी, खांसी और सांस संबंधी परेशानी से पीड़ित लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed