फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flower businessman dies under suspicious circumstances in Gorakhpur

गोरखपुर: फूल कारोबारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पिता ने कहा- 'ठंड से गई जान'

Tue, 22 Dec 2020 06:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Dec 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Flower businessman dies under suspicious circumstances in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्लास्टिक के फूल व गुलदस्ता सहित सजावाट के सामान के थोक तथा फुटकर कारोबारी दीपक कशौधन की सोमवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि उनकी 7 साल की बेटी गंभीर है और उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जहर खाने से मौत की खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि ठंड लगने से दीपक की मौत हुई। दीपक के कमरों की भी जांच की गई। कहीं कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। पुलिस ने एहतियात के तौर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली इलाके के दीवान बाजार निकट अग्रवाल भवन निवासी चुन्नू कशौधन के 42 वर्षीय बेटे दीपक कशौधन की अलीनगर में ही प्लास्टिक के फूल का कारोबार है। दीपक की सात साल की बेटी सौम्या की सोमवार की शाम को तबीयत खराब हुई थी। उसे उल्टी व दस्त की शिकायत थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक पत्नी के संग उसे लेकर गांधी गली में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए और दवा कराकर रात करीब 11 बजे घर लौट आए। टीशर्ट में दीपक को देखकर पिता चुन्नी लाल ने टोका तो उन्होंने कहा कि मुझे ठंड नहीं लगती है। रात में दीपक उनकी पत्नी सपना और बेटियां सौम्या तथा काव्या कमरे में सोए।

 

दो मंजिला मकान में रहते हैं परिवार के सदस्य

सुबह पत्नी सबसे पहले उठीं और घर के काम में जुट गईं। सुबह देर से उठने की आदत की वजह से 11 बजे पत्नी जगाने पहुंची तो किसी तरह की प्रतिक्रिया न होने पर उन्होंने अपने ससुर को फोन किया था। उधर, सौम्या उठी तो वो खुद उल्टी कर रही थी।

ससुर चुन्नू लाल दुकान पहुंच चुके थे। छोटे बेटे दिलीप के साथ वह घर लौटे और दीपक के साथ ही सौम्या को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दीपक को लेकर परिवारवाले घर लौट आए। वहीं सौम्या को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

उधर, किसी ने कोतवाली पुलिस को दीपक और उनके परिवार के जहर खाने की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दीपक के कमरों की जांच की और परिवार वालों से बात की, जिसके बाद ठंड से मौत सामने आई।

वहीं मोहल्ले में चर्चा है कि दीपक का परिवार दो मंजिला मकान में रहता है। दूसरी मंजिल पर एसी भी लगा हुआ है। यानि की सभी संसाधन मौजूद है। चर्चा है कि अगर टीशर्ट पहनने से ठंड लगी भी थी तो घर में जरूर हीटर, ब्लोअर या अन्य संसाधन रहे होंगे। फिलहाल अब असल स्थित पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी।

कोतवाल जयदीप वर्मा ने कहा कि जहर खाने से मौत की सूचना मिली थी। जांच में ठंड से मौत की जानकारी प्रथम दृष्टया हुई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed