{"_id":"632c3d6176fc1b71cd0eb1ac","slug":"flood-water-entered-37-villages-of-gola-and-khajni-tehsil-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Flood: गोरखपुर की दो तहसीलों के 37 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लगाई गईं नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Flood: गोरखपुर की दो तहसीलों के 37 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, लगाई गईं नाव
Thu, 22 Sep 2022 04:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Sep 2022 04:39 PM IST
सार
राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर नीचे है। गोर्रा नदी का जलस्तर भी ऊपर की ओर जा रहा है, लेकिन अभी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर नीचे है। रोहिन नदी खतरे के निशान को पार कर अब नीचे की तरफ आने लगी है। बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे आ गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में बाढ़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जनपद की नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण बाढ़ का संकट गहरा गया है। घाघरा नदी के किनारे बसे गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं। गोला और खजनी तहसील के 37 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रभावित गांवों में 41 नावों को लगाना पड़ा है।
विज्ञापन
घाघरा नदी बुधवार को बरहज में खतरे के निशान से 1.35 मीटर ऊपर पहुंच गई। इससे खजनी और गोला तहसील के 37 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। इस कारण 16 हजार से अधिक लोग प्रभावित हो गए हैं। 3578 हेक्टेयर क्षेत्रफल जलमग्न हो गया है। हालांकि अयोध्या में नदी का जलस्तर नीचे आ रहा है। फिर भी नदी खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर नीचे है। गोर्रा नदी का जलस्तर भी ऊपर की ओर जा रहा है, लेकिन अभी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर नीचे है। रोहिन नदी खतरे के निशान को पार कर अब नीचे की तरफ आने लगी है। बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे आ गया। उधर, प्रशासन बाढ़-बचाव में जुटा हुआ है। एनडीआरएफ के अलावा अन्य संस्थाओं के जवानों को अलर्ट पर रखा गया है।
अयोध्या में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बृहस्पतिवार से जिले में भी पानी नीचे आने लगेगा। चिंता की बात नहीं है। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सिंचाई विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। तटबंधों की निगरानी के लिए विभाग के इंजीनियरों के अलावा अन्य कर्मचारी तैनात हैं। नदियों के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।- रुपेश कुमार खरे, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड 2
बुधवार को नदियों का जलस्तर
अयोध्या में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बृहस्पतिवार से जिले में भी पानी नीचे आने लगेगा। चिंता की बात नहीं है। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सिंचाई विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। तटबंधों की निगरानी के लिए विभाग के इंजीनियरों के अलावा अन्य कर्मचारी तैनात हैं। नदियों के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।- रुपेश कुमार खरे, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड 2
बुधवार को नदियों का जलस्तर
| नदी | स्थान | वर्तमान जलस्तर | खतरे का निशान |
| घाघरा | अयोध्या | 93.000 | 92.730 |
| घाघरा | बरहज | 67.850 | 66.500 |
| राप्ती | गोरखपुर | 74.510 | 74.980 |
| रोहिन | तिनमुहानी | 82.420 | 82.440 |
| गोर्रा | पिंडरा घाट | 70.150 | 70.500 |
| कुआनो | मुखलिसपुर | 76.680 | 78.650 |