फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   flirting with studenr, one arrest

कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, मनचला पकड़ा गया, केस दर्ज

Wed, 22 Jan 2020 11:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jan 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
flirting with studenr, one arrest
सूरजकुंड ओवरब्रिज के पास सोमवार की दोपहर बड़ी बहन के साथ कॉलेज से लौट रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से बाइक सवार मनचलों ने छेड़खानी की। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक मनचले को पकड़ लिया है, जबकि उसके दो साथी भाग गए। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। भागे दोनों मनचलों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चिलुआताल इलाके के एक गांव की रहने वाली सगी बहनें गोरखनाथ क्षेत्र में अपने परिवारीजनों के साथ रहती हैं। दोनों बहनें शहर के दो अलग-अलग कॉलेज से स्नातक कर रही हैं। छोटी बहन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। सोमवार की दोपहर बाद छोटी बहन अपनी बड़ी बहन को साथ लेकर मोपेड से घर लौट रही थी।
विज्ञापन


अभी दोनों सूरजकुंड ओवरब्रिज के पास ही पहुंची थी कि एक बाइक पर सवार तीन मनचलों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और छोटी बहन के साथ छेड़खानी करने लगे। बहनों के विरोध करने पर मनचले बाइक लेकर मौके से भागने लगे। बहनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। तिवारीपुर पुलिस ने घेराबंदी करके एक को दबोच लिया। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed