फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flights to and from Delhi, Mumbai, and Kolkata have been affected due to bad weather.

Gorakhpur News: खराब मौसम के कारण दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की उड़ानें प्रभावित

Sat, 20 Dec 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Flights to and from Delhi, Mumbai, and Kolkata have been affected due to bad weather.

विज्ञापन
- शुक्रवार को स्पाइसजेट की दिल्ली-मुंबई, इंडिगो की दिल्ली और कोलकाता की उड़ानें रहीं लेट
- उड़ानों के लेट होने से यात्रियों को हुई परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खराब मौसम का असर शुक्रवार को भी एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कई प्रमुख उड़ानों पर देखने को मिला। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता आने-जाने वाली कई फ्लाइटें निर्धारित समय से देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा।
शुक्रवार को स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट सुबह 10:50 बजे के बजाय 11:25 बजे गोरखपुर पहुंची। इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट निर्धारित समय 11:40 के बजाय दोपहर एक बजे उतरी। मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 3:20 बजे के स्थान पर 4:18 बजे और कोलकाता से आने वाली फ्लाइट 3:30 की जगह शाम 5:39 बजे पहुंची। वहीं, मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 6:15 के बजाय 7:09 बजे उतरी।
विज्ञापन

प्रस्थान करने वाली उड़ानों पर भी असर पड़ा। गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट पूर्वांह्न 11:30 की बजाए दोपहर 12:22 बजे रवाना हुई। इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12:10 के स्थान पर 1:59 बजे, कोलकाता जाने वाली फ्लाइट अपराह्न 3:50 की बजाय शाम 6:30 बजे उड़ान भर सकी। मुंबई और दिल्ली जाने वाली कुछ अन्य उड़ानें भी करीब एक घंटे देरी से रवाना हुईं। स्पाइसजेट की मुंबई जाने वाली शाम 6:50 की फ्लाइट रात 8:09 बजे गई, जबकि अकासा की बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट शाम 7:30 की जगह रात 8:31 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को खराब मौसम के कारण डायवर्ट होकर जयपुर और दिल्ली भेजी गई फ्लाइटों के यात्रियों को शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचाया गया। लगातार देरी से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने बताया कि खराब मौसम के चलते उड़ानें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed