{"_id":"61a8600713500b093c776297","slug":"flight-timings-changed-due-to-rush-of-passengers-at-terminal-gorakhpur-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ से बदला उड़ानों का समय, एक नवंबर से लागू हुआ था फ्लाइट का विंटर शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: टर्मिनल पर यात्रियों की भीड़ से बदला उड़ानों का समय, एक नवंबर से लागू हुआ था फ्लाइट का विंटर शेड्यूल
Thu, 02 Dec 2021 11:26 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:26 AM IST
सार
उड़ानों का यह शेड्यूल 31 मार्च तक लागू रहेगा। एक अप्रैल से समर (गर्मी) शेड्यूल लागू होगा। इसकी घोषणा एयरपोर्ट प्रशासन बाद में करेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर एयरपोर्ट से छह शहरों के लिए होने वाली सभी उड़ानों का समय बुधवार को फिर बदल दिया गया। एक महीने में दूसरी बाद उड़ानों का समय बदला है। इसके पहले एक नवंबर से विंटर शेड्यूल जारी हुआ था, मगर टर्मिनल में भीड़ से होने वाली दिक्कतों से यात्रियों को राहत दिलाने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने फिर समय में बदलाव किया है।
विज्ञापन
सुबह दस बजे से शुरू होने वाला उड़ानों का सिलसिला शाम सात बजे तक जारी रहेगा। उड़ानों का यह शेड्यूल 31 मार्च तक लागू रहेगा। एक अप्रैल से समर (गर्मी) शेड्यूल लागू होगा। इसकी घोषणा एयरपोर्ट प्रशासन बाद में करेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, प्रयागराज, हैदराबाद, कोलकाता एवं लखनऊ शहर के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट एयरलाइंस के साथ ही एयर एलायंस की उड़ानें होती हैं। विमान कंपनी इंडिगो एयरलाइंस गोरखपुर से प्रयागराज, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता के लिए एक-एक, जबकि दिल्ली के लिए दो उड़ान सेवा दे रही हैं।
विज्ञापन
इसी तरह स्पाइस जेट, मुंबई के लिए एक और दिल्ली के लिए दो उड़ानें तथा एयर अलायंस की गोरखपुर से दिल्ली और लखनऊ के लिए एक-एक उड़ानें हैं। एयरपोर्ट से रोजाना सात शहरों के लिए कुल 14 फ्लाइटें हैं। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेयी ने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है।
इंडिगो एयरलाइंस
शहर आगमन प्रस्थान
दिल्ली 12.10 बजे 12.40 बजेप्रयागराज 13.00 बजे 13.20 बजे
हैदराबाद 14.00 बजे 14.30 बजे
दिल्ली 15.55बजे 16.20 बजे
कोलकाता 16.30 बजे 16.50 बजे
मुंबई 18.30 बजे 19.00 बजे
स्पाइस जेट एयरलाइंस
मुंबई 10.20 बजे 10.50 बजेदिल्ली 11.10 बजे 11.40 बजे
दिल्ली 13.20 बजे 13.40 बजे
एयर एलायंस
दिल्ली 15.15 बजे 15.40 बजेलखनऊ 18.05 बजे 18.30 बजे