यास ने रोकी राह: हवा में एक घंटे मंडराता रहा विमान, गोरखपुर की जगह वाराणसी में हुई लैंडिंग
खराब मौसम की वजह से एक घंटे आसमान में मंडराता रहा, सेफ लैंडिंग के लिए भेजना पड़ा वाराणसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यास तूफान ने गोरखपुर आने वाली फ्लाइटों की भी राह रोक दी। बंगलुरू और मुंबई से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट मौसम खराब होने की वजह से गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। ऐसे में गोरखपुर पहुंचने के बाद मुंबई और बंगलुरू की फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। वहीं कोलकाता और प्रयागराज की उड़ान भी रद्द कर दी गई। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
मौसम खराब होने की वजह से शुक्रवार को बेंगलुरू व मुंबई से गोरखपुर आने वाला विमान दृश्यता कम होने की वजह से एक घंटे तक आसमान में मंडराता रहा। लैडिंग न हो पाने पर एटीसी ने फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया। दोनों विमानों से आने वाले लोग और उनके स्वजन शाम तक परेशान रहे।
इंडिगो का 180 सीटर विमान रोजाना बेंगलुरू से सुबह नौ बजे गोरखपुर पहुंचता है। आधे घंटे बाद बेंगलुरू लौट जाता है। शुक्रवार को यात्रियों को लेकर विमान गोरखपुर पहुंचा तो रुक-रुक बारिश होने और बादल छाए होने की वजह से लैडिंग नहीं हो पाई। एक घंटे तक विमान यात्रियों को लेकर आसमान में मंडराता रहा। सेफ लैडिंग की संभावना न बन पाने पर एटीसी ने वाराणसी भेज दिया।
वहीं सुबह 10 बजे स्पाइस जेट का बोइंग विमान मुंबई से यात्रियों को लेकर पहुंचा तो लैडिंग नहीं हो पाई। 30 मिनट तक विमान आसमान में घूमता रहा। लैडिंग न हो पाने पर उसे भी वाराणसी भेज दिया गया।
कोलकाता और प्रयागराज की उड़ान की गई रद्द
मौसम खराब होने की वजह से इंडिगो ने कोलकाता व प्रयागराज की उड़ान रद्द कर दी। वहीं लखनऊ, दिल्ली, हैदराबाद व दिल्ली जाने वाले दूसरे विमान भी देरी से रवाना हुए।
परेशान रहे आने वालों के परिजन व जाने वाले यात्री
कोरोना कर्फ्यू की वजह से मुंबई व बेंगलुरू से आने वाले यात्रियों ने घर जाने के लिए परिजनों को एयरपोर्ट बुला लिया था। विमान के लैंड होने के इंतजार में दोपहर तक सभी लोग एयरपोर्ट के बाहर खड़े रहे। दोपहर बाद उन्हें जानकारी मिली कि मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट को वाराणसी भेज दिया गया है। शाम को वाराणसी से यात्रियों को लेकर विमान पहुंचा। मुंबई व बेंगलुरू जाने वाले यात्री भी सुबह आठ बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे।