{"_id":"680292d1313d706219085a7f","slug":"flight-delayed-at-airport-construction-of-new-apron-begins-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-906351-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर देर से हुई उड़ान, नए एप्रेन का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर देर से हुई उड़ान, नए एप्रेन का निर्माण शुरू
विज्ञापन
- छोटे एप्रेन की वजह से आए दिन टैक्सी वे में खड़ी हो रहीं फ्लाइटें
- डेढ़ माह में बन जाएगा एप्रेन, शुक्रवार रात स्पेशल परमिशन पर दिल्ली की फ्लाइट की हुई उड़ान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एयरपोर्ट पर लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी एयरपोर्ट पर कई फ्लाइटों की उड़ान में देरी हुई। रात आठ बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट को स्पेशल परमिशन पर रात 9:45 बजे उड़ान भरनी पड़ी। वहीं, इस समस्या को देखते हुए एयरपोर्ट पर शुक्रवार से नए एप्रेन का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि डेढ़ माह में नया एप्रेन बनकर तैयार हो जाएगा। तब एक साथ चार फ्लाइट रनवे पर खड़ी हो सकेंगी। टैक्सी वे पर यात्रियों को इंतजार करने की समस्या से निजात मिल जाएगा।
रक्षा मंत्री से मिले कमलेश पासवान
एयरपोर्ट की समस्या को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सांसद कमलेश पासवान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले। रक्षा मंत्री को पत्र सौंपते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक एयरपोर्ट पर एक ही पार्किंग है। दूसरे पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है लेकिन इधर तकनीकी कारणों काम रुका हुआ है। इस वजह से शाम के समय पार्किंग न मिलने के कारण फ्लाइट टैक्सी-वे में रोकी जा रही है। जहां बैठकर यात्रियों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस मुलाकात के बाद शुक्रवार को एयरपोर्ट पर एप्रेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
यहां की उड़ान में हुई देरी
दिल्ली से शाम 6:50 बजे पहुंचने वाला अकासा एयरलाइन का विमान 40 मिनट की देरी से पहुंचा। इसके बाद शाम 7:35 बजे आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट पूरे दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान यात्रियों को वेटिंग लाउंज और बाहर खड़े परिजनों को काफी इंतजार करना पड़ा। इससे पहले एप्रन खाली न होने और निर्माण कार्य के चलते सुबह 10:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 40 मिनट, दोपहर 2:50 बजे उड़ने वाली अकासा एयरलाइन की फ्लाइट 45 मिनट की देरी से और शाम 3:55 बजे दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट 4:46 बजे उड़ी। बंगलूरू के लिए 4:55 बजे की फ्लाइट 40 मिनट, मुंबई की 5:55 बजे वाली फ्लाइट भी 40 मिनट, मुंबई के लिए स्पाइस जेट की 6:40 बजे की फ्लाइट सात बजे टेकऑफ कर सकी। 7:25 बजे बंगलूरू जाने वाली अकासा एयरलाइन की फ्लाइट पूरे एक घंटे देर से उड़ी।