{"_id":"6038bd028ebc3ee8fc535376","slug":"flat-factory-200-units-will-be-set-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्लैटेड फैक्टरी बनती है तो स्थापित होंगी 200 इकाइयां, उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने जताई संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैटेड फैक्टरी बनती है तो स्थापित होंगी 200 इकाइयां, उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने जताई संभावना
Fri, 26 Feb 2021 02:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक
गोरखपुर में अगर गोरखनाथ इंडस्ट्रियल इस्टेट में फ्लैटेड फैक्ट्री बनाई जाती है तो कुछ ही दिनों में यहां रेडीमेड गारमेंट संबंधी कम से कम 200 इकाइयां स्थापित हो जाएंगी। गुरुवार को इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित उद्योग भवन में एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने यह संभावना जताई। उद्यमियों ने एक जिला एक उत्पाद में शामिल रेडीमेड गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए फ्लैटेड फैक्ट्री को जरूरी बताया।
विज्ञापन
उद्यमी सुमित कक्कड़ ने कहा कि इस क्षेत्र के उद्यमी इकाई लगाने के लिए गीडा जाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में उन्हें इसी जगह मौका देने की जरूरत है। कुछ उद्यमियों ने इंडस्ट्रियल इस्टेट एवं इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई व बिजली की समस्या भी उठाई।
विज्ञापन
एडीएम सिटी ने कहा कि नगर निगम, उद्योग विभाग व उद्यमियों की संयुक्त टीम निरीक्षण कर इस समस्या का हल निकालेगी। एडीएम सिटी ने कहा कि उद्यमियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, महासचिव प्रवीण मोदी, उपायुक्त (उद्योग) आरके शर्मा, उमेश छापड़िया, भोला जायसवाल, अनंत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
गारमेंट पार्क का भी है प्रस्ताव
एक जिला एक उत्पाद में रेडीमेड गारमेंट को शामिल करने के बाद से ही प्रदेश सरकार गोरखपुर को रेडीमेड गारमेंट के हब के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। इसके लिए गारमेंट पार्क स्थापित करने की योजना है। इसके लिए गीडा में जमीन देने का प्रस्ताव दिया गया है।
चेंबर आफ इंडस्ट्रीज की ओर से उद्यमियों से रेडीमेड गारमेंट की इकाई लगाने के संबंध में आवेदन मांगा गया था। 170 से अधिक लोगों ने इकाई लगाने में रुचि दिखायी थी। यह सूची मंडलायुक्त एवं गीडा के सीईओ को सौंपी जा चुकी है। करीब 50 एकड़ में यह पार्क स्थापित करने की योजना है।
चेंबर आफ इंडस्ट्रीज की ओर से उद्यमियों से रेडीमेड गारमेंट की इकाई लगाने के संबंध में आवेदन मांगा गया था। 170 से अधिक लोगों ने इकाई लगाने में रुचि दिखायी थी। यह सूची मंडलायुक्त एवं गीडा के सीईओ को सौंपी जा चुकी है। करीब 50 एकड़ में यह पार्क स्थापित करने की योजना है।