{"_id":"6ac173b823082da0e6048a8e","slug":"five-year-old-girl-falls-into-open-drain-young-man-jumps-in-and-saves-her-life-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1473278-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच वर्षीय बच्ची खुले नाले में गिरी, युवक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच वर्षीय बच्ची खुले नाले में गिरी, युवक ने कूदकर बचाई जान
Sun, 04 Oct 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
- अधूरे क्रॉस नाले और खुले नालों से बना है हादसे का खतरा
- चीख सुनकर दौड़े युवकों ने बच्ची को सकुशल बाहर निकाला
गोरखपुर। रामजानकी नगर चौराहे से स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर शिव मंदिर के सामने नकहा ओवरब्रिज जाने वाली सड़क पर अधूरा क्रॉस नाला और खुले नाले लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। दो अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे पांच वर्षीय बच्ची अस्मिता खुले नाले में गिरकर डूबने लगी। संयोग से आसपास मौजूद एक युवक की नजर पड़ गई। उसने तत्काल नाले में छलांग लगाकर बच्ची को बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद भी खुले नालों को ढकने और अधूरे निर्माण को पूरा कराने में लापरवाही बरती जा रही है।
रामजानकीनगर में छोटा शनि मंदिर के पास साधना चौहान ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बताया गया कि रात करीब 8:30 बजे दुकान के सामने अधूरे और खुले पड़े नाले के पास बच्ची फिसलकर उसमें जा गिरी। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के युवक मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। पूरी घटना मकान में लगे सीसी कैमरे में भी कैद हो गई। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल (युवा) महानगर के अध्यक्ष आदित्य गुप्ता ने नगर निगम अधिकारियों को पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि क्रॉस नाला कई महीने से अधूरा पड़ा है। आसपास के नालों को भी खोदकर बिना ढक्कन और सुरक्षा इंतजाम के खुला छोड़ दिया गया है। इससे राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और खासकर बच्चों के लिए लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। शनिवार सुबह संबंधित अवर अभियंता विवेकानंद सिंह को फोन पर घटना की जानकारी दी गई। आरोप है कि इसके बाद भी हादसा स्थल पर कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा।
अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि लगातार नाले ढकने का काम किया जा रहा है। अगर कहीं नाले खुले हैं तो उन्हें भी ढका जाएगा।