{"_id":"667caba62fc38f32ee0161c9","slug":"five-workers-injured-one-animal-died-due-to-lightning-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-601902-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली गिरने से पांच मजदूर घायल, एक पशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली गिरने से पांच मजदूर घायल, एक पशु की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव क्षेत्र में हुई घटना, छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र के सांवरूपुर गांव में स्थित ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे पांच मजदूर बुधवार को बिजली गिरने से घायल हो गए। वहां मौजूद साथी घायलों को अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया। इसमें चार मजदूर छत्तीसगढ़ के और एक खजनी क्षेत्र का है। वहीं पीड़िया गांव में बिजली की चपेट में आकर एक पशु की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे खजनी के तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले कन्हैया, उषा, घनश्याम, फुलेश्वरी देवी व खजनी के बढ़नी निवासी रमेश कुमार बांसगांव क्षेत्र के सांवरूपुर में स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार सुबह भी वे काम कर रहे थे। इसी बीच तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान बिजली गिरने से पांचों मजदूर घायल हो गए। तहसीलदार ने बताया कि सभी घायल सुरक्षित है। पशु मालिक शैलेश देवी को सहायता राशि देने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।