{"_id":"648f5c7f44b05b6e74004b44","slug":"five-units-of-food-processing-unit-got-grant-of-more-than-178-crores-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-212099-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फूड प्रोसेसिंग यूनिट के पांच इकाइयों को मिला 1.78 करोड़ से अधिक का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फूड प्रोसेसिंग यूनिट के पांच इकाइयों को मिला 1.78 करोड़ से अधिक का अनुदान
विज्ञापन
फूड प्रोसेसिंग यूनिट के पांच इकाइयों को मिला 1.78 करोड़ से अधिक का अनुदान
फोटो-
-- -- -- --
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सौंपा उद्यमियों को चेक
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में स्थापित खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) इकाइयों को सरकार की ओर अनुदान दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में गोरखपुर के उद्यमियों को एक करोड़ 78 लाख 13 हजार रुपये अनुदान की राशि का चेक सौंपा।
शासन का मानना है कि उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण नीति 2017 के तहत गीडा में इकाई लगाने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलने से लोग और इकाइयों को लगाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। यही कारण है कि सरकार अनुदान देकर उद्यमियों को जोड़ना चाह रही है। इसी क्रम में सेक्टर-15 में स्थापित मेसर्स अंशुल इंटरप्राइजेज को 12 लाख 10 हजार, मेसर्स अन्नपूर्णा फूड को 46 लाख 39 हजार, मेसर्स महाशक्ति फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को 50 लाख रुपये, जबकि मंडेलाश्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को 50 लाख रुपये और श्री जेठूजी एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को 19 लाख 64 हजार रुपये की अनुदान राशि का चेक दिया गया है। इसी कार्यक्रम में गोरखपुर के गैलेंट इस्पात को मुख्यमंत्री ने 16.33 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। सीईओ गीडा पवन अग्रवाल ने बताया कि गीडा के पांच उद्यमियों को लखनऊ में अनुदान राशि का चेक मुख्यमंत्री के हाथों मिला है। इससे उद्यमी प्रोत्साहित होंगे। गैलेंट समूह को भी प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसके अलावा गीडा में तीन उद्यमी मित्र भी नियुक्त किए गए हैं, जो उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
-- -- -- -- -- --
तीन उद्यमी मित्र गीडा में होंगे तैनात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों की सहायता के लिए उद्यमी मित्र नियुक्त करने की घोषणा की थी। प्रदेश में 102 उद्यमी मित्रों की नियुक्ति की गई है। इनमें गीडा में तीन उद्यमी मित्र तैनात किए जाएंगे। इनमें अनूप कुमार गुप्ता, निहारिका भाष्कर एवं बलराम यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --