फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five students of Kasturba Vidyalaya fainted due to heat.

Gorakhpur News: 2 दिन से बिजली नहीं, जनरेटर बंद- गर्मी से कस्तूरबा विद्यालय की 5 छात्राएं बेहोश

Wed, 29 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 02:26 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार, शालू (18), अंजू (16), प्रतिभा (16), अनीसा (16) और खुशी (16) समेत अन्य छात्राएं अलग-अलग कमरों में सोई थीं। सुबह उठने के बाद उन्हें सिर दर्द और चक्कर आने लगा। छात्राओं ने वार्डेन अंजलि मिश्र को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एक-एक कर कई छात्राएं बेहोश होने लगीं।

विज्ञापन
Five students of Kasturba Vidyalaya fainted due to heat.
छात्रा प्रीति व अनन्या व वार्डन अंजलि मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिपराइच थाना क्षेत्र के महमुदाबाद स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार सुबह भीषण गर्मी के कारण कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। सिर दर्द और चक्कर आने के बाद करीब पांच छात्राएं बेहोश हो गईं। इसके बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


शिक्षकों ने सभी छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। एक छात्रा को छोड़कर अन्य सभी को उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, शालू (18), अंजू (16), प्रतिभा (16), अनीसा (16) और खुशी (16) समेत अन्य छात्राएं अलग-अलग कमरों में सोई थीं। सुबह उठने के बाद उन्हें सिर दर्द और चक्कर आने लगा। छात्राओं ने वार्डेन अंजलि मिश्र को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एक-एक कर कई छात्राएं बेहोश होने लगीं।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि दो दिन से विद्यालय में बिजली नहीं आ रही थी और जनरेटर भी नहीं चलाया गया। भीषण गर्मी के कारण रात में ठीक से नींद नहीं आई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मणि शेखर ने बताया कि पानी की कमी और भीषण गर्मी के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की संभावना है। उपचार के बाद सभी की हालत ठीक है।

छात्राओं की तबीयत खराब होने के कारणों की जांच कराई जाएगी। विद्यालय में संसाधनों से जुड़ी जो भी कमियां हैं उन्हें दूर कराया जाएगा। नया जनरेटर मंगाया गया है। सभी छात्राएं अब पूरी तरह स्वस्थ हैं: धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed