{"_id":"663ff0f4f3c36f67c60b8684","slug":"five-personnel-on-duty-voted-through-ballot-paper-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-554468-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ड्यूटी करने वाले पांच कर्मियों ने किया बैलेट पेपर से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ड्यूटी करने वाले पांच कर्मियों ने किया बैलेट पेपर से मतदान
विज्ञापन
ड्यूटी करने वाले पांच कर्मियों ने किया बैलेट पेपर से मतदान
खजनी विधानसभा के चुनाव में लगे 32 मतदानकर्मियों ने नहीं लिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र के खजनी विधानसभा में चुनावी ड्यूटी में लगे पांच मतदानकर्मियों ने शनिवार को बैलेट पेपर पर मतदान किया। वहीं, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में 32 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। रविवार को इन्हें एक मौका दिया गया है, इस दौरान प्रशिक्षण नहीं लेते हैं तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
जिला का खजनी विधानसभा क्षेत्र, संतकबीरनगर संसदीय सीट का हिस्सा है। यहां चुनाव ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों को बैलेट पेपर से मतदान करने के लिए कहा गया है। शनिवार को पहली पॉली के प्रशिक्षण में तीन और दूसरी पॉली में दो कर्मियों ने मतदान किया। जिन मतदानकर्मियों की ड्यूटी खजनी विधानसभा में लगेगी उन्हें एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिसे दिखाकर वे ईवीएम से मतदान कर सकेंगे। जिला विकास अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने बताया कि द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान पहले दिन छह पीठासीन अधिकारी, पांच, मतदान अधिकारी प्रथम, 13 मतदान अधिकारी द्वितीय एवं आठ मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे। इस तरह से कुल 32 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं।