फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five new institutes will be run in Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित होंगे पांच नए इंस्टीट्यूट

Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Five new institutes will be run in Gorakhpur University
गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित होंगे पांच नए इंस्टीट्यूट
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पांच नए इंस्टीट्यूट संचालित होंगे। दो इंस्टीट्यूट विश्वविद्यालय से संचालित किए जाएंगे और तीन को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप) मोड पर शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत 13 सेंटर सहित 60 से अधिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को संवाद भवन में विद्या परिषद की बैठक हुई। उसमें इन प्रस्तावों पर सदस्यों ने संस्तुति दे दी है। शुक्रवार को इन्हें कार्यपरिषद की बैठक में पेश करेंगे। वहां स्वीकृति मिली तो इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बैठक में दो बड़े इंस्टीट्यूट को मंजूरी मिली है। जिसमें साइंस के लिए एडवांस मल्टीडिसीप्लिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च तथा सोशल साइंस के क्षेत्र में महायोगी गोरक्षनाथ ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर कल्चरल एंड डेवलपमेंट स्टडीज शामिल है।
विज्ञापन

विद्या परिषद ने 11 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के प्रस्ताव को भी पारित कर दिया है जिसे स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों ने नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने में अथक प्रयास किया है। डेढ़ महीने की गहन चर्चा के बाद सीबीसीएस प्रणाली तथा नई शिक्षा नीति को ध्यान में रख कर सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रमों को तैयार किया गया है। दो बातों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला कि पाठ्यक्रम किस प्रकार के हों या क्या हों तथा दूसरा नए सेंटर्स कौन-कौन से होंगे? फंडिंग या संबंधित अन्य विषयों पर हम इन पाठ्यक्रमों की स्वीकृति के बाद विचार-विमर्श करेंगे। कहा कि सभी संबंधित विभाग मिलकर एक ऐसा नवीन पाठ्यक्रम तैयार करें, जिससे महिलाओं को स्किल और एंटरप्रेन्योरशिप के गुण सिखाए जा सकें। यही हमारे राज्यपाल का विजन है। उन्होंने कहा कि कुछ पाठ्यक्रमों में कमियां रह गई हैं, जिन्हें शीघ्र ही दूर कर स्वीकृत कर लिया जाएगा। आभार ज्ञापन रजिस्ट्रार डॉ. ओम प्रकाश ने किया।
पत्रकारिता के लिए बनेगा अलग विभाग
कुलपति ने बताया कि पत्रकारिता के लिए एक अलग विभाग बनाने के प्रस्ताव को भी विद्या परिषद ने सहमति दी है। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में बीएससी (कृषि), एमएससी (कृषि) पाठ्यक्रम को शुरू करने के प्रस्ताव को भी स्वीकार किया गया।
खिलाड़ियों को गुरु गोरखनाथ फेलोशिप की संस्तुति
विद्या परिषद ने विश्वविद्यालय के द्वारा शुरू की जाने वाली करीब 300 से अधिक फेलोशिप पर भी अपनी संस्तुति दी है। पीएचडी के शोधार्थियों के लिए दीनदयाल उपाध्याय फेलोशिप और अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों तथा 100 खिलाड़ियों को गुरु गोरखनाथ फेलोशिप दिए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली है। इसके तहत स्नातक स्तर पर 100 खिलाड़ी चुने जाएंगे। इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे, फिजिकल टेस्ट होगा। चयनित खिलाड़ी के रहने, खाने-पीने, पढ़ने, खेल किट आदि का पूूरा खर्च विश्वविद्यालय उठाएगा।
पांच नए इंस्टीट्यूट जिन्हें मिली स्वीकृति
- एडवांस मल्टी डिसीप्लिनरी इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च
- महायोगी गोरक्षनाथ ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर कल्चरल एंड डेवलपमेंट स्टडीज
- इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट एंड बिजनेस स्टडीज इनक्यूबेशन इंस्टीट्यूट
- सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट
- इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज
इंस्टीट्यूट एवं उसमें चलने वाले विभाग की सूची
एडवांस मल्टी डिसीप्लिनरी इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च
इसके तहत सेंटर फॉर जीनोमिक्स एंड इंफॉर्मेटिक्स, सेंटर फॉर फिशरीज साइंस, सेंटर फॉर फूड टेक्नोलॉजी एंड पैकेजिंग, सेंटर फॉर मैटेरियल साइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी, सेंट्रल फॉर ड्रग डिजाइन एंड फार्मास्यूटिक्स, सेंटर फॉर डाटा साइंस क्लाउड कंप्यूटिंग साइबर सिक्योरिटी एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, सेंटर फॉर इंस्ट्रुमेंटल फैसिलिटी।
महायोगी गोरक्षनाथ ग्लोबल इंस्टीट्यूट फॉर कल्चरल एंड डेवलपमेंट स्टडीज
इसके तहत सेंटर फॉर कल्चर रिलिजन एंड टूरिज्म, सेंटर फॉर योगा एंड वेदिक स्टडीज, सेंटर फॉर रीजनल डेवलपमेंट स्टडीज, सेंटर फॉर मास कम्युनिकेशन एंड फिल्म मेकिंग, सेंटर फॉर इंडियन एंड फॉरेन लैंग्वेज, म्यूजियम ऑफ नाथपंथ।
संकायवार नए पाठ्यक्रमों की सूची
वाणिज्य संकाय
बीबीए इन इंटरप्रेन्योरशिप एंड बिजनेस डेवलपमेंट, बीकॉम, डिप्लोमा एंव सर्टिफिकेट कोर्स इन बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी।
विधि संकाय
पीजी डिप्लोमा इन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ।
शिक्षा संकाय
डिप्लोमा इन स्कूल लीडरशिप एंड मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, एमए, एमएससी इन फिजिकल एजुकेशन।
विज्ञान संकाय
एमएससी इन एक्वाकल्चर, एमएससी इन इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, एमएससी इन प्लांट बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोइनफॉर्मेटिक्स, डिप्लोमा इन हाइड्रोपोनिक टेक्नोलॉजी, एमएससी इन कंप्यूटर साइंस, वैदिक मैथमेटिक्स पर सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम, बैंकिंग टेक्निक्स, टेक्सटाइल डिजाइनिंग एंड सरफेस ऑर्णमेंटेशन, हाउसहोल्ड टेक्सटाइल कंस्ट्रक्शन, इंटरियर डिजाइन एंड फर्निशिंग पर सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम, डिप्लोमा इन फोटोग्राफी।

कला संकाय
पीजी डिप्लोमा इन ज्योतिष वास्तु कर्मकांड, पीजी डिप्लोमा इन उर्दू मास मीडिया एंड ट्रांसलेशन, सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन फ्रेंच, स्पेनिश एंड जर्मन, पीजी डिप्लोमा इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन पॉलीटिकल लीडरशिप, सर्टिफिकेट कोर्स इन इलेक्शन स्टडीज, सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, पीजी डिप्लोमा इन न्यू मीडिया, पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन, पीजी डिप्लोमा इन फिल्म प्रोडक्शन, पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग, डिप्लोमा इन पेंटिंग, ग्राफिक डिजाइन, सितार तबला हारमोनियम, पीजी डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन सोशल वर्क, पीजी डिप्लोमा इन एनवायरनमेंट मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed