{"_id":"5fd7679e8ebc3e3b5d78cf9a","slug":"five-new-corona-positive-got-in-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मिले पांच कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज बचे हैं 41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मिले पांच कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज बचे हैं 41
Mon, 14 Dec 2020 06:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जिले में अब तक 3944 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3855 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 41 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को पांच संक्रमित पाए गए। इनमें खेसरहा ब्लॉक के घोसियारी बाजार में एक संक्रमित पाया गया। भनवापुर के गंगापार गांव में एक संक्रमित मिला। मिठवल ब्लॉक के सोनबरसा गांव में एक संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के स्थानीय कस्बे में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि पांच कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।